PAN Aadhaar link कर डबल जुर्माने से बचें, आज 30 जून को आखिरी मौका, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

pancard 1590665136


PAN Aadhaar link ऑनलाइन करें

PAN Aadhaar link ऑनलाइन करें

पैन आधार लिंकिंग न करने पर जुर्माना भरना पड़ेगा। पैन आधार को लिंक करने की लास्ट डेट 30 जून है। अगर आपने अपना पैन आधार से लिंक नहीं किया है, तो दोगुना जुर्माना भरने से बचने के लिए ऑनलाइन पैन आधार लिंक का प्रोसेस पूरा करें।

PAN Aadhaar link नहीं तो दोगुना जुर्माना

PAN Aadhaar link नहीं तो दोगुना जुर्माना

गौरतलब है कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने आधार पैन को लिंक करने की अंतिम तिथि 31 मार्च, 2023 तक बढ़ाई है, लेकिन इसमें जुर्माना भरना पड़ेगा। जो लोग PAN Aadhaar link प्रोसेस 30 जून तक पूरा कर लेंगे, उन्हें मात्र 500 रुपये का जुर्माना देना होगा। 30 जून के बाद भी पैन और आधार लिंक कर सकते हैं, लेकिन जुर्माना दोगुना हो जाएगा।

 PAN Aadhaar लिंक 5 आसान स्टेप में चेक करें

PAN Aadhaar लिंक 5 आसान स्टेप में चेक करें

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की आधिकारिक वेबसाइट पर PAN Aadhaar लिंक का स्टेटस चेक किया जा सकता है।

  1. आयकर विभाग की आधिकारिक वेबसाइट – www.incometax.gov.in पर जाएं।
  2. Quick Links विकल्प पर क्लिक करें। वहां, आपको ‘Link Aadhaar Status‘ का विकल्प मिलेगा। उस पर क्लिक करना है।
  3. इसके बाद नई स्क्रीन दिखाई देगी। यहां आपको अपना PAN और Aadhaar नंबर दर्ज करना होगा।
  4. मांगी गई डिटेल फिल करने के बाद, ‘Show Link Aadhaar Status’ पर क्लिक करें।
  5. आपका आधार और पैन लिंक्ड होने का स्टेटस दिखेगा। अगर पैन और आधार पहले से लिंक्ड हैं, तो संदेश आएगा कि आपका PAN Aadhaar नंबर से जुड़ा हुआ है।
PAN Aadhaar Link से आम आदमी को क्या फायदा

PAN Aadhaar Link से आम आदमी को क्या फायदा

आधार और पैन लिंकिंग नियम इसलिए अनिवार्य किया गया है ताकि टैक्स चोरी कम हो। सरकार का कहना है कि अधिक राजस्व प्राप्त होने पर पैसों का उपयोग देश के कल्याण के लिए होगा। इससे आम लोगों को लाभ होगा। न्यूज18 की रिपोर्ट में कानूनी मामलों के जानकार शरत चंद्रशेखर ने बताया, पैन-आधार लिंक करने का मकसद कर चोरी को रोकना है। इससे सरकार के राजस्व में वृद्धि होगी। इसके पॉजिटिव प्रभाव से लॉन्ग टर्म में सरकार टैक्स की दरों को कम कर सकती हैं। सरकारें टारगेटेड बेनिफिट स्कीम को प्रभावी ढंग से लागू करने में सक्षम बनेंगी।

टैक्स देने वालों का क्या फायदा

टैक्स देने वालों का क्या फायदा

जानकारों की मानें तो पैन और आधार लिंक करने से करदाताओं के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करना या वेरिफिकेशन कराना काफी आसान बन जाएगा। बैंक खाते और ट्रेडिंग खाते खोलने के संबंध में अपने ग्राहक को जानिए (Know Your Customer- KYC) प्रक्रिया आसान बनेगी। न्यूज18 की रिपोर्ट में लीगल फर्म डीएसके लीगल (DSK Legal) के चंद्रशेखर ने बताया कि एक निश्चित राशि से अधिक की लेन देन आधार और पैन को लिंक किए बिना नहीं की जा सकेगी।

30 जून 2022 तक Aadhaar PAN लिंक नहीं तो क्या ?

30 जून 2022 तक Aadhaar PAN लिंक नहीं तो क्या ?

30 जून के बाद आधार और पैन लिंक कराने वालों को 1,000 रुपये की लेट फीस देनी होगी। 31 मार्च 2023 से पहले लिंक न करने पर PAN Deactivate हो सकता है। अपने आधार को 30 जून, 2022 तक पैन से लिंक करने पर 500 रुपये का विलंब शुल्क देना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर: PAN कार्ड को Aadhaar से नहीं किया लिंक तो भरना होगा इतना जुर्माना, 1 जुलाई से लागूये भी पढ़ें- बड़ी खबर: PAN कार्ड को Aadhaar से नहीं किया लिंक तो भरना होगा इतना जुर्माना, 1 जुलाई से लागू



Source link