लता मंगेशकर के तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर के सामने हाथ जोड़े दिखीं आशा भोसले, उमड़ा हुजूम

lata mangeshkar 1644146553


लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ी, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर को प्रभुकुंज से शिवाजी पार्क ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लता मंगेशकर के आखिरी दर्शन में हुजूम उमड़ा है। सितारों से लेकर फैन्स तक उनके आखिरी दर्शन के लिए मौजूद रहे। लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर को देख उनको चाहने वालों के आंसू नहीं रुक रहे हैं और वो सिंगर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लता की अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस भीड़ को काबू पाने की कोशिश करती दिखी, ताकि लता दीदी के पार्थिव शरीर को ले जाने में दिक्कत ना हो।

lata mangeshkar

हाथ जोड़े दिखीं उषा भोसले
लता मंगेशकर के अंतिम सफर को देख अपने आंसू रोक पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। ऐसे में आशा भोसले भी उन्हें आखिरी विदाई के वक्त हाथ जोड़े नजर आईं। तिरंगे में लिपटा लता मंगेशकर का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क ले जाया गया, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। लता मंगेशकर के अंतिम संस्कार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। उन्होंने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी।

lata mangeshkar

1929 में हुआ था जन्म
गौरतलब है कि 1929  में लता मंगेशकर का जन्म इंदौर में हुआ था। लता को भारत की ‘सुर साम्राज्ञी’ के नाम से जाना जाता है और उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से नवाजा जा चुका है। वह भारतीय सिनेमा की महान गायिकाओं में से हैं, उन्हें स्वर कोकिला के नाम से जाना जाता है। लता मंगेशकर को पद्म भूषण, पद्म विभूषण और दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है।

lata mangeshkar

13 साल की उम्र में शुरू किया था करियर
लता ने 13 साल की उम्र में 1942 में अपने करियर की शुरूआत की थी। उन्होंने विभिन्न भारतीय भाषाओं में अब तक 30 हजार से अधिक गाने गाए हैं। सात दशक के अपने करियर में उन्होंने कई ऐसे गाने गाये हैं, जो आज भी लोगों के जेहन में हैं। इनमें ”अजीब दास्तां है ये’ ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘नीला आसमां सो गया’ शामिल है।



Source link