Anushka Sharma Pregnant Again: क्या अनुष्का शर्मा फिर बनने वाली हैं मां जानिए सोशल मीडिया पर क्यों है चर्चा गर्म

28 12 2022 anushka sharma pregnant again og


Anushka Sharma Pregnant Again: क्या अनुष्का शर्मा एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं? मीडिया रिपोर्ट्स में किए गए दावों के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा गर्म है। इंटरनेट मीडिया पर मिसेस विराट कोहली की कुछ तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं और कहा जा रहा है कि तस्वीरों में अनुष्का शर्मा बेबी बंप छिपाती नजर आ रही हैं। हालांकि विराट या अनुष्का की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन दोनों के फैन्स खुश हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, Anushka Sharma ने बीते दिनों लाल कलर का सूट पहने हुए फोटो जारी की थी, जिसमें अनुष्का शर्मा का बेबी बंप भी साफ देखा जा सकता है। यहां तक दावा किया गया है कि अनुष्का शर्मा का मुंबई के एक अस्पताल में रूटीन चेकअप चल रहा है।

Anushka Sharma Pregnant Again: …तो अनुष्का शर्मा दूसरी बार बनेंगी मां

यदि मीडिया रिपोर्ट सही निकलीं तो अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनेंगी। 11 जनवरी 2021 को उन्होंने बेटी को जन्म दिया था। विराट और अनुष्का ने उसका नाम वामिका रखा है। ब बता दें, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं।

Anushka Sharma ने हाल ही में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग पूरी की है। अनुष्का मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। हाल ही में अनुष्का ने शूटिंग खत्म होने की जानकारी देते हुए तस्वीरें जारी की थीं। विराट कोहली हाल ही में बांग्लादेश दौरे से लौटे हैं। विराट कोहली ने टी-20 विश्व कप के दौरान अपना फॉर्म हासिल किया था और उसके बाद से अहम पारियां खेल चुके हैं।

yEI5URm2?format=jpg&name=small

Posted By: Arvind Dubey

 



Source link