![Ankita Lokhande Video: अंकिता लोखंडे हुई रोमांटिक रंग लगाने के चक्कर में पति के ऊपर गिर पड़ी 1 16 03 2022 ankitalokhandevideo](https://img.naidunia.com/naidunia/ndnimg/16032022/16_03_2022-ankitalokhandevideo.jpg)
Publish Date: | Wed, 16 Mar 2022 05:20 PM (IST)
Ankita Lokhande Video: एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ रिएलिटी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में दिखाई दे रही है। इस बीच अंकिता के कुछ फोटोज वायरल हो रहे हैं। जिसमें वो विक्की के साथ होली खेलती नजर आ रही है। दरअसल, कपल ने स्मार्ट जोड़ी के सेट पर शादी के बाद की पहली होली खेली। इस दौरान विक्की जैन ने अपने गालों से अभिनेत्री के फेस पर गुलाल लगाया। जब अंकिता पति पर रंग लगाने लगी, तो उनके ऊपर गिर पड़ीं।
सेट पर काफी मस्ती की
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने स्मार्ट जोड़ी के सेट पर काफी मस्ती की। रंग लगाने के चक्कर में एक्ट्रेस ने विक्की को नीचे गिरा दिया। फोटो में अंकिता अपने पति को गुलाल लगाने की कोशिश करती दिख रही हैं। होली खेलेते समय विक्की अपनी वाइफ पर प्यार लुटाते नजर आए।
भाग्यश्री ने भी किया रोमांस
स्टार प्लस के शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में इस रविवार को होली स्पेशल एपिसोड आएगा। इसमें कपल एक-दूसरे के साथ होली खेंलगे। चैनल ने एक प्रोमो भी जारी किया है। जिसमें अंकिता-विक्की के अलावा एक्ट्रेस भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दसानी होली खेलते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में ‘लहू मुंह लग गया’ सॉन्ग सुनाई दे रहा है।
स्मार्ट जोड़ी कंटेस्टेंट लिस्ट
बता दें स्मार्ट जोड़ी शो की शुरुआत 16 फरवरी 2022 से हुई है। इस शो में अंकिता लोखंडे-विक्की जैन, भाग्यश्री-हिमालय दसानी के अलावा ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट, अर्जुन बिजलानी-नेहा, मोनालिसा-विक्रांत, कृष्णम्माचारी श्रीकांत-विद्या, दीपिता कक्कड़-शोएब इब्राहिम समेत कई जोड़ियां बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रही हैं।
Posted By: Shailendra Kumar