अक्षय कुमार भूले जैकलीन फर्नांडीज के नाम की स्पेलिंग बचने के लिए कृति को बताया फेवरेट एक्ट्रेस देखें Video

15 03 2022 akshaykumarvideo


Publish Date: | Tue, 15 Mar 2022 08:34 PM (IST)

Akshay Kumar Video: अक्षय कुमार अपनी फिल्म बच्चन पांडे के प्रमोशन में इन दिनों बिजी है। दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। 18 मार्च को फिल्म रिलीज होगी। अक्षय और बाकी स्टार कास्ट प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। इस प्रमोशन के दौरान अक्षय कुमार का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह जैकलीन फर्नांडीज के नाम की स्पेलिंग लेने से बचते हैं। मूवीज में दर्शकों को हंसाने वाले अक्षय ने इस वीडियो में फैंस को गुदगुदाने का मौका नहीं छोड़ा है।

स्पेलिंग बताने में फंस गए अक्षय कुमार

अक्षय कुमार का वीडियो ट्रेन का है। एक्टर आंख बंद करके बैठे हुए हैं। तभी अक्षय से कोई उनकी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में सवाल पूछता है। इसके जवाब में अभिनेता जैकलीन फर्नांडीज का नाम लेते हैं। फिर सवाल पूछने वाला उनसे नाम की स्पेलिंग बताने को कहता है। जिसके बाद तुरंत अक्षय कुमार कृति सेनन का नाम लेते हैं। उनके नाम की स्पेलिंग बताते हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो

इस वीडियो को अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘क्यूं, मैंने गलत कहा क्या?आप बताओ।’ अक्षय के वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक 7 लाख से ज्यादा यूजर्स लाइक कर चुके थे।

होली पर रिलीज होगी फिल्म

फिल्म के डायरेक्टर फरहाद सामजी है। यह मूवी 18 मार्च को होली के दिन रिलीज होगी। बच्चन पांडे में अक्षय कुमार के अलावा कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडीस और अरशद वारसी और पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे।

Posted By: Shailendra Kumar

 





Source link