इस्लाम कबूल करने के बाद विवियन डीसेना ने अबू धाबी में पढ़ी तरावीह, कहा- जिंदगी का अद्भुत अनुभव

11 1680532593


ऐप पर पढ़ें

टीवी एक्टर विवियन डीसेना अपनी निजी जिंदगी को बहुत प्राइवेट रखते हैं। उन्होंने पिछले साल गुपचुप तरीके से शादी की। उनकी चार महीने की एक बेटी है। जब ये खबरें आनी शुरू हुई तब जाकर विवियन ने इस पर चुप्पी तोड़ी। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वह ईसाई परिवार में पैदा हुए लेकिन अब उन्होंने उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह अब पांच वक्त की नमाज पढ़ते हैं और इससे उन्हें बहुत सुकून मिलता है। इस वक्त रमजान का महीना चल रहा है जो मुस्लिमों के लिए बहुत मायने रखता है। विवियन ने एक फोटो शेयर की और बताया कि उन्होंने अपनी पहली तरावीह पढ़ी है।

शेयर की फोटो

विवियन ने अबू धाबी के शेख जायद मस्जिद की एक फोटो शेयर की और बताया कि उन्होंने रमजान की अपनी पहली तरावीह पढ़ी है। बता दें कि तरावीह रमजान के महीने में रात में पढ़ी जाने वाली अतरिक्त नमाज को कहते हैं। विवियन ने फोटो के साथ लिखा- ‘अल्हम्दुलिल्लाह, आज का सबसे अद्भुत अनुभव था। शेख जायद मस्जिद के पीछे अपनी पहली तरवीह की नमाज अदा की। अल्लाह सभी की दुआएं कबूल करे। रमजान मुबारक।’

11 1680532124

5 वक्त की पढ़ते हैं नमाज

इससे पहले ईटाम्स से बात करते हुए विवियन ने कहा था, ‘मेरी जिंदगी में बहुत कुछ नहीं बदला है। मैं ईसाई परिवार में पैदा हुआ और अब मैं इस्लाम फॉलो करता हूं। मैंने 2019 में रमजान के पवित्र महीने से इस्लाम को मानना शुरू किया। मुझे बहुत शांति मिली। मैं पांच वक्त की नमाज करता हूं। उम्मीद है इसके बाद तमाम कयास लगने बंद हो जाएंगे।’

2021 में पहली पत्नी से हुए अलग

विवियन ने मिस्र की पूर्व पत्रकार नौरान अली से गुपचुप तरीके से शादी की। एक इंटरव्यू के सिलसिले में दोनों की मुलाकात हुई थी और फिर उनके बीच नजदीकियां बढ़ीं। एक्टर ने 2013 में वाहबिज दोराबजी के साथ शादी की थी। 2021 में उनका तलााक हुआ। विवियन आखिरी बार टीवी सीरियल सिर्फ तुम में नजर आए थे। उन्हें लोकप्रियता मधुबाला सीरियल से मिली।



Source link