अब्दु रोजिक का बिना ग्रोथ हॉरमोन के बढ़ गया ‘कद’, बिग बॉस के बाद हुआ चमत्कार?

abdu rozik 1680761689


ऐप पर पढ़ें

बिग बॉस 16 में तजाकिस्तान के सिंगर अब्दु रोजिक को भारत में खूब प्यार मिला। वह यहां पैप्स के भी चहेते बन गए हैं। 19 साल के अब्दु जब इस रिऐलिटी शो में आए तो उनकी जिंदगी से जुड़ी कई कहानियां सुर्खियां बनी थीं। अब्दु अडल्ट होने के बाद भी 5-6 साल के बच्चे दिखते हैं। उनकी हाइट महज 94 सेंटीमीटर है। इसकी वजह उनमें ग्रोथ हॉरमोन की कमी है। उन्हें रिकेट्स भी था। यह बात उनको पसंद करने वाले हर किसी को मालूम हो चुकी है कि पैसों की तंगी की वजह से अब्दु को बचपन में इलाज नहीं मिल पाया था। अब अब्दु के एक पोस्ट ने लोगों को चौंका दिया है। इसमें अब्दु ने चमत्कार और लोगों के प्यार से अपना ‘कद’ बढ़ने की बात कही है। 

अब्दु के पोस्ट ने किया इमोशनल

अब्दु रोजिक ने पोस्ट किया है, क्या आपको फर्क दिख रहा है? डॉक्टर्स ने हमसे कहा था कि मैं बढ़ूंगा नहीं क्योंकि मेरे पास 0 परसेंट ग्रोथ हॉरमोन है। आप सबके प्यार, सपोर्ट और दुआओं से चमत्कार हुआ है और मैं बढ़ रहा हूं। अब्दु ने साथ में तस्वीर शेयर की है। इसमें वह लग्जरी कार में बैठे हैं। यह पोस्ट देखकर लोग इमोशनल हो रहे हैं। हालांकि अब्दु शायद जीवन में ग्रोथ की बात कर रहे हैं। उन्होंने सबका शुक्रिया अदा किया है कि ग्रोथ हॉरमोन न होने के बाद जीवन में उनका ‘कद’ बढ़ रहा है यानी ग्रोथ हो रही है।

 

एमसी स्टैन से अनबन की खबरें

बिग बॉस में भी अब्दु काफी पॉजिटिव दिखाई देते थे। वह अपनी हाइट को अपनी ग्रोथ में रुकावट नहीं मानते। उन्होंने शो में कई बार साथी कंटेस्टेंट्स को पॉजिटिव होकर जीने की राह दिखाई थी। रिऐलिटी शो में अब्दु को काफी पसंद किया गया था। शो में उनके कई अच्छे दोस्त बने। हालांकि शो से निकलने के बाद उनकी मंडली टूटने की खबरें सुर्खियां बनीं। अब्दु ने शो से निकलने के बाद कहा था कि उन्हें दुख हुआ कि शो में कई लोगों ने उन्हें यूज किया। अब्दु ने पैप्स के सामने बोला था कि उनके और एमसी स्टैन के बीच अब दोस्ती खत्म हो चुकी है। अब्दु की टीम की तरफ से स्टेटमेंट आया था कि एमसी स्टैन ने अब्दु को गाली दी और कार तोड़ दी। यह घटना बेंगलुरु के इवेंट की है।



Source link