![Ration Card:ऑनलाइन चेक कर सकते हैं राशन कार्ड, जानिए क्या है इसका आसान तरीका - Times Bull 1 987107 979982 ration card](https://www.timesbull.com/wp-content/uploads/2022/04/987107-979982-ration-card.jpg)
नई दिल्ली: अगर आप राशन कार्ड में बदलना चाहते हैं या फिर नया राशन कार्ड बनवाने में लगे हुए हैं तो आपको इन बातों का ध्यान देने की जरूरत है। राशन कार्ड से जुड़ी जानकारी हम साझा करने जा रहे है। आप इस जानकारी का इस्तेमाल राशन कार्ड बनवाने और राशन कार्ड सही करवाने में कर सकते हैं।
कैसे चेक करें ऑनलाइन राशन कार्ड
वर्तमान में सभी योजनाओं की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो चुकी है। आप सरकार के अलग अलग वेबसाइट पर जाने के बाद इसकी जानकारी हासिल कर सकते हैं। राशन कार्ड संबंधित जानकारी चेक करने के लिए आपको nfsi.gov.in पर विजिट करना होता है।
इसके बाद यहा पर nfsa की वेबसाइट वाले होमपेज पर मेन्यू में अलग अलग विकल्प दिखाई देते हैं। वहा पर आपको राशन कार्ड विकल्प चुनने के बाद ration card details on state points चुनने की जरूरत होती है।
इसके बाद आपको भारत के सभी राज्य और केंद्रीय शासित प्रदेश का नाम दिखाई दे जाता है। इसके बाद आप अपने राज्य का नाम सर्च के बाद अपने जिले का नाम चेक कर सकते हैं।
जब आप राज्य और एरिया टिक कर देते हैं तो आपको जिले के सभी राशन कार्ड एरिया का स्क्रीन पर दिखना शुरू हो जाता है। उसके बाद आपको एरिया को चुनने के बाद जितनी भी दुकान मौजूद है। इसमें से ही राशन कार्ड की खोजकर चुन सकते है। दुकान को सिलेक्ट करने के तुरंत बाद ही जितने भी रोशन कार्ड होल्डेस का नाम सूची में शामिल उसका नाम आ जाएगा। इसमें से आप अपना नाम चुन सकते हैं।
इस तरह से करने के बाद आप अपने राशन कार्ड के बारे में घर बैठे ही जानकारी हासिल कर सकते है। इसके लिए आपको कही जाने की जरूरत नहीं है। इसके अलावा कोई सवाल हो तो वो भी पूछने के बाद और आपको पूरी तरह सहायता दी जाएगी।