![HT India Most Stylish: सितारों से रंगीन हुई शाम, सुष्मिता सेन से लेकर ऋचा चड्ढा तक पहुंचीं 1 11 1683476345](https://images1.livehindustan.com/uploadimage/library/2023/05/07/16_9/16_9_1/11_1683476345.jpg)
ऐप पर पढ़ें
हिंदुस्तान टाइम्स इंडिया मोस्ट स्टाइलिश 2023 अवॉर्ड का आयोजन रविवार को मुंबई में किया गया। जहां रेड कार्पेट पर सितारों का जमावड़ा लगा। इस इवेंट में बॉलीवुड के साथ फैशन जगत के सेलेब्स, स्पोर्ट्स पर्सन, बिजनेस लीडर्स और अन्य क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां पहुंचीं। सभी की नजरें सुष्मिता सेन पर ठहर गईं। वह रोहमन शॉल और छोटी बेटी अलीशा के साथ पहुंची थीं। सुष्मिता ने डीप नेकलाइन ब्लेजर और ट्राउजर पहना। उन्होंने बालों को स्लीक लुक दिया। उनके अलावा रेड कार्पेट पर ऋचा चड्ढा और अली फजल ने साथ में पोज दिया। साथ ही दंगल फेम एक्ट्रेस फातिमा सना शेख भी पहुंचीं। ब्लैक कलर की साड़ी में फातिमा खूबसूरत दिखीं।
इन सितारों ने ली ग्रैंड एंट्री
अवॉर्ड फंक्शन में बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ब्लैक सूट में दिखे। स्पेशल सेगमेंट में वह अपने डिजाइन को भी दिखाएंगे। रितेश देशमुख और जेनेलिया ने इवेंट में स्टाइलिश एंट्री ली। उनके साथ म्यूजिक कंपोजर सलीम मर्चेंट, सोशल मीडिया स्टार कुशा कपिला और मंदिरा बेदी नजर आईं। इवेंट में अर्चना पूरन सिंह ने ब्लैक स्कर्ट के साथ पिंक रफल टॉप पहना। अपने लुक को उन्होंने कोट के साथ पूरा किया। बिग बॉस फेम अब्दु रोजिक का स्टाइलिश अंदाज दिखा।
इस साल के थीम पर बोले सलीम मर्चेंट
इस साल का थीम Street Couture है। सलीम मर्चेंट ने थीम को देखते हुए ब्लैक और व्हाइट प्रिंटेड शर्ट पहना। साथ ही ब्लैक ब्लेजर और मैचिंग पैंट्स कैरी किए। सलीम मर्चेंट ने कहा, ‘यह स्ट्रीट स्टाइल है। मैं इसमें बहुत आरामदायक महसूस करता हूं। इन दिनों में शॉर्ट्स और टी-शर्ट्स में घूमता हूं या फिर शॉर्ट्स और टी-शर्ट्स में। यह मेरे लिए स्ट्रीट स्टाइल है।’