भारत में 19% जनसंख्या पूर्ण शाकाहारी है, राजस्थान टॉप पर, मांसाहारी आबादी समेत सारे राज्यों के आंकड़े देखिए

photo 2022 10 21 18 23 03 1666359943


भारत में 19% जनसंख्या पूर्ण शाकाहारी है

भारत में 19% जनसंख्या पूर्ण शाकाहारी है

स्टेट्सऑफइंडिया डॉट इन ने अपने ट्विटर हैंडल पर शुक्रवार को भारतीय लोगों के खान-पान की आदतों को लेकर कुछ आंकड़े पेश किए हैं। इसके मुताबिक भारत में 19.2% लोग पूर्ण शाकाहारी हैं, जो अंडे, चिकन, मीट या मछली कुछ भी नहीं खाते। अगर शाकाहारियों में महिला-पुरुषों की आबादी का विश्लेषण करें तो भारत में सिर्फ 13% पुरुष ही पूरी तरह से शाकाहारी हैं। लेकिन, महिलाओं में इनकी तादाद 25% है। यानि देश में शाकाहारी महिलाओं की जनसंख्या पुरुषों की लगभग दोगुनी है।

शाकाहारी आबादी में राजस्थान टॉप पर

शाकाहारी आबादी में राजस्थान टॉप पर

शाकाहारियों के मामले में राजस्थान टॉप पर है, जहां 54.5% लोग पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं। जबकि, हरियाणा में 54.1%, गुजरात में 51.2%, पंजाब में 47.2%, मध्य प्रदेश में 41.6%, हिमाचल प्रदेश में 35.3%, यूपी में 32%, छत्तीगढ़ में 28.5%, दिल्ली में 21.2%, महाराष्ट्र में 19.3%, उत्तराखंड में 17.6%, बिहार में 10.2%, जम्मू-कश्मीर में 8.8%, लद्दाख में 6.5%, झारखंड में 4.7% और ओडिशा में 3.9% लोग पूर्ण शाकाहारी हैं। बाकी राज्यों में पूर्ण शाकाहारी लोगों की संख्या नहीं के बराबर है। लक्षद्वीप में शाकाहारी आबादी 0.0% है।

23% लोग अंडे तो खाते हैं, लेकिन बाकी नॉन वेज से परहेज है

23% लोग अंडे तो खाते हैं, लेकिन बाकी नॉन वेज से परहेज है

भारत में एक बड़ा तबका ऐसे लोगों का भी है, जो अंडे तो खाना पसंद करते हैं, लेकिन उन्होंने अपने जीवन में कभी भी चिकन, मछली या मीट नहीं खाया है। ऐसे लोगों में कई लोग खुद को शाकाहारी ही मानते हैं। भारत में ‘अंडे’ खाने वाले शाकाहारियों की संख्या 23% है। अंडे खाने वाले जो लोग खुद को शाकाहारी मानते हैं, उनमें भी महिलाओं की संख्या 29% है और सिर्फ 17% पुरुष इस लिस्ट में शामिल हैं।

राजस्थान में 69% आबादी अंडे खाती है

राजस्थान में 69% आबादी अंडे खाती है

इस श्रेणी के लोगों में भी राजस्थान टॉप पर है, जहां की 69% आबादी अंडे तो खाती है, लेकिन मटन, चिकन और मछली से दूरी बनाए रखते हैं। इस लिस्ट के मुताबिक हरियाणा में 68%, गुजरात और पंजाब में लगभग 55%, मध्य प्रदेश में 49%, हिमाचल प्रदेश में 43%, उत्तर प्रदेश में 40%, दिल्ली में 32%, उत्तराखंड में 25%, महाराष्ट्र में 23%, कर्नाटक में 19%, छत्तीसगढ़ में 14%, जम्मू-कश्मीर में 12%, लद्दाख में 13%, बिहार में 11%, झारखंड में 5% लोग ‘अंडे’ खाने वाले शाकाहारी हैं। इस लिस्ट में भी लक्षद्वीप के बाद उत्तरपूर्व के राज्य के लोग नहीं के बराबर शामिल हैं।

7% लोग रोजाना खाते हैं नॉन वेज

7% लोग रोजाना खाते हैं नॉन वेज

अब बारी मीट खाने वाली आबादी की जिनमें से कुछ आंकड़े बहुत ही चौंकाने वाले हैं। मांसाहारी लोगों में 7% ऐसे लोग हैं, जिन्हें रोज नॉनवेज खाने की आदत है। लेकिन, 23% ऐसे लोग भी हैं, जो कहने के लिए तो मांसाहारी हैं, लेकिन कभी भी नॉन वेज खाना खाते नहीं हैं। जबकि, 44% लोग ऐसे हैं, जो हफ्ते में कम से एक बार मटन-चिकन या मछली जरूर खा लेते हैं। इस तरह से हफ्ते में कम से कम एक बार नॉन वेज खाने वालों की कुल संख्या (44+7) 51% हो गई। बाकी 26% भारतीय कभी-कभी मांसाहारी खाना खाते हैं। महिलाओं की तुलना में पुरुष ज्यादा मांसाहारी खाना खाते हैं।

इसे भी पढ़ें- 10 रुपये लेकर बर्गर किंग पहुंची मासूम बच्ची, स्टाफ ने किया दिल जीतने वाला काम, Video Viralइसे भी पढ़ें- 10 रुपये लेकर बर्गर किंग पहुंची मासूम बच्ची, स्टाफ ने किया दिल जीतने वाला काम, Video Viral

मांसाहारी लोगों में टॉप पर लक्षद्वीप

जो लोग हफ्ते में कम से कम एक बार मांसाहारी भोजन जरूर करते हैं, उसमें लक्षद्वीप टॉप पर है, जहां ऐसे लोगों की संख्या 99% है। इसके बाद अंडमान और निकोबार (96%), गोवा (94%), केरल (92%), पश्चिम बंगाल (90%), पुडुचेरी (88%), असम (86%),त्रिपुरा (83%), आंध्र प्रदेश (81%), अरुणाचल प्रदेश (78%), मणिपुर (78%), सिक्किम (78%), तमिलनाडु (75%), तेलंगाना (73%), ओडिशा (72%), कर्टनाक (58%), महाराष्ट्र (52%), जम्मू-कश्मीर (52%), लद्दाख (50%), झारखंड (48%), बिहार (44%), छत्तीसगढ़ (37%), दिल्ली (40%), यूपी (25%), उत्तराखंड (25%), मध्य प्रदेश (20%), गुजरात (20%), हिमाचल (16%), पंजाब (13%), हरियाणा (11%) और राजस्थान (11%) का नाम है।



Source link