रानी चटर्जी ने शक्ति कपूर के सामने किया ऐसा बोल्ड डांस, अपनी निगाहें नहीं हटा पाए एक्टर

rani chatterjee and shakti kapoor 1650548971


भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कई हिट फिल्में और गाने दिए हैं। उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी जबरदस्त है। रानी की फिल्मों को देखने के लिए थिएटर्स में भीड़ लगी रहती है। अब रानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जो बनारसी मुरब्बा का है। इस गाने में रानी के साथ शक्ति कपूर नजर आ रहे हैं। रानी ने गाने में बोल्ड आउटफिट पहना है और साथ ही उनके एक्सप्रेशन भी काफी बोल्ड हैं। इस वीडियो में आप देखेंगे कि शक्ति कपूर ड्रिंक करते हैं और रानी उनके सामने डांस करती हैं। ये गाना फिल्म लेडी सिंघम का है। रानी इसमें पुलिस के किरदार में नजर आ रही हैं।

गाने को सुजीत गौतम और प्रियंका सिंह ने गाया है। फिल्म की बात करें तो इसमें रानी, शक्ति कपूर के साथ गौरव झा लीड रोल में हैं। ‘लेडी सिंघम’ का निर्माण विकास प्रोडक्शन से हुआ है और इसे दिलीप गुलाटी ने डायरेक्ट किया है।

 

संबंधित खबरें

रानी के बारे में बता दें कि उन्होंने कम समय में ही अपनी खास पहतान बना ली है। रानी ने साल 2004 से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म ससुरा बड़ा पैसावाला से भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा था। पहली ही फिल्म से रानी ने सबका दिल जीत लिया था। इसके बाद रानी ने कई हिट भोजपुरी फिल्में दी हैं। इसके अलावा भोजपुरी टीवी शोज में भी रानी ने काम किया है।

रानी इसके अलावा शो खतरों के खिलाड़ी 10 में भी नजर आई थीं। इस शो में खतरनाक स्टंट से दर्शकों का दिल जीत लिया था। रानी फिलहाल अपने अपकमिंग प्रोजेक्टस को लेकर बिजी हैं और उन पर फोकस कर रही हैं।

 



Source link