यश स्टारर केजीएफ चैप्टर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े तमाम रिकॉर्ड पहले दिन कमाए 134.50 करोड़

15 04 2022 kgfchapter2


Publish Date: | Fri, 15 Apr 2022 09:37 PM (IST)

KGF: Chapter 2 Box Office Collection: केजीएफ चैप्टर 2 ने पहले दिन का सबसे बड़ा रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रच दिया है। यश स्टारर फिल्म ने ओपनिंग डे पर 134.50 करोड़ की कमाई की है। साथ ही इसने पिछले सभी बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। यह अबतक की सबसे बड़ी भारतीय फिल्मों में अपनी पोजीशन दर्ज कर चुकी है। साथ ही केजीएफ चैप्टर 2 किसी एक स्टार के लिए सबसे अधिक ओपनिंग करने वाली मूली बन गई है।

पहले दिन सबसे अधिक कलेक्शन

यह बॉक्स ऑफिस पर किसी बॉलीवुड फिल्म के लिए सबसे अधिक पहले दिन का कलेक्शन है। जिसने 63.66 करोड़ की कमाई की। किसी कन्नड़ फिल्म के लिए कर्नाटक में अबतक की बड़ी शुरुआत है। वहीं किसी भारतीय फिल्म के लिए केरल में सबसे अधिक कलेक्शन है।

तरण आदर्श ने बताया

फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक 14 अप्रैल को रिलीज हुई केजीएफ 2 ने पहले दिन 134.50 करोड़ रुपए की कमाई की है। तरण ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। बता दें मूवी ने अपनी एडवांस बुकिंग के साथ पहले ही ग्रैंड ओपनिंग की शुरूआत कर दी थी।

फिल्म में यश सहित कई दमदार कलाकार

यश स्टारर इस फिल्म में संजय दत्त, रवीना टंडन, श्रीनिधि समेत कई कलाकार है। इस फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील और प्रोड्यूसर विजय किरगंदुर है। यह फिल्म यश (रॉकी) पर आधारित है। जो सबसे बड़ा आदमी बनना चाहता है। अधीरा (संजय दत्त) उसका दुश्मन है। प्रधानमंत्री रमिका सेन (रवीना टंडन) रॉकी के गैर-कानूनी धंधे बंद करवाना चाहती है। लाखों मजदूर रॉकी को भगवान मानते हैं।

Posted By: Shailendra Kumar

 





Source link