निम्रत कौर ने दसवीं के लिए वजन बढ़ाते वक्त सुनी थीं लोगों की बातें, शेयर कीं ट्रांसफॉर्मेशन फोटो

nimrat kaur weight loss journey 1650443209


निम्रत कौर को फिल्म दसवीं में उनकी ऐक्टिंग के लिए काफी तारीफ मिली। उन्होंने फिल्म के लिए अपना वजन 15 किलो बढ़ाया था। वह अभिषेक बच्चन की पत्नी बिमला देवी के रोल में नजर आई हैं। निम्रत ने अपनी पहले और बाद की तस्वीर पोस्ट की है। साथ ही बताया है कि इस ट्रांसफॉर्मेशन जर्नी के दौरान उन्होंने कैसी-कैसी बातें सुनी। निम्रत ने अपने लंबे से पोस्ट में लोगों को यह समझाने की कोशिश की कि कोई किस वजह से वजन बढ़ा रहा है या किसी का वजन क्यों बढ़ रहा है , यह आप नहीं जान सकते। इसलिए अपने काम से काम रखना बेहतर है न कि बेवजह सबको सलाह देते फिरना।


10 महीने में बढ़ाया 15 किलो वजन


निम्रत ने अपनी वजन बढ़ने के पहले और बाद की तस्वीर शेयर करके अपने काम से काम रखने की जरूरत पर जोर दिया है। निम्रत ने दसवीं में बिमला देवी का रोल प्ले करने के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया था। उन्होंने साथ में लंबा पोस्ट लिखा है। निम्रत ने बताया कि 10 महीने की जर्नी में उन्होंने बहुत कुछ सीखा। उन्होंने बताया कि वह स्मॉल और मीडियम साइज के साथ पैदा हुई थीं और दसवीं के लिए उन्हें अपना साइज बढ़ाना था। उन्हें निम्रत से बिल्कुल अलग दिखना था और इस तरह उनका वजन 15 किलो बढ़ गया। निम्रत ने बताया कि शुरू में उन्हें इस बात को लेकर डर भी था लेकिन उनके करीबियों ने सपोर्ट किया और बिमला बन गईं।

 

संबंधित खबरें

लोग देते थे तरह-तरह का ज्ञान


निम्रत बताती हैं कि यह सब इतना आसान भी नहीं था। जब भी वह कुछ हाई कैलोरी वाला खातीं तो कुछ लोग जो उनसे ज्यादा साइज के थे उन्हें लगने लगा कि वह गलत चीजें खा रही हैं, यह सलाह देना उनका अधिकार बन गया है। निम्रत ने लिखा है कि जरूरी नहीं कि वह हमेशा बताएं कि वह ऐसा खाना खा रही हैं तो क्यों खा रही हैं। वह बीमार हो सकती थीं, कुछ दवाओं का असर हो सकता था, हॉरमोन्स या सीधे से उन्हें कुछ खाकर खुशी मिल रही है तो खा रही हैं। उनका साइज बढ़ रहा है तो लोगों को इस पर क्यों बोलना। निम्रत ने लंबे से पोस्ट में यही मैसेज दिया कि कोई लंबा, मोटा जैसा भी है लोगों को अपने काम से काम रखना चाहिए। उन्होंने आखिर में लिखा, दयालु बनें, सेंसिटिव बनें, ग्रेसफुल बनें। किसी का दिन अच्छा नहीं कर सकते तो खराब भी न करें। जिम्मेदार बनें। सिर्फ अपने दिमाग और शरीर से काम रखें किसी और के नहीं। 



Source link