WPL Auction 2023
WPL Auction 2023 Live Updates: मुंबई में आज महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों का बाजार सज चुका है। आज 448 खिलाड़ियों पर बोली लगनी है। जिसमें से सिर्फ 90 बिकने वाले हैं। वहीं हर टीम के पास 15 से 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बनाने की छूट है।
Latest Cricket News
Live updates :WPL Auction 2023 Live Updates: महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के सभी अपडेट्स यहां देखें
Refresh
-
Feb 13, 2023
1:47 PM (IST)
WPL ऑक्शन की सभी पांच फ्रेंचाइजीज के नाम?
मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र में नजर आएंगी।
-
Feb 13, 2023
1:47 PM (IST)
कैसे देखें लाइव?
WPL के मीडिया राइट्स स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क ने खरीदे थे तो इसका सीधा प्रसारण टीवी पर आप स्पोर्ट्स 18 पर ही देख पाएंगे।
-
Feb 13, 2023
1:46 PM (IST)
कितने बजे से शुरू होगा ऑक्शन?
WPL के पहले सीजन का ऑक्शन आज यानी कि 13 फरवरी सोमवार को दोपहर 2.30 बजे से (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।
-
Feb 13, 2023
1:46 PM (IST)
महिला प्रीमियर लीग का ऑक्शन आज
महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का ऑक्शन आज मुंबई के जियो कन्वेनशन सेंटर में आयोजित होगा।