Women Asia Cup 2022: हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास तोड़ दिया एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड


Publish Date: | Sat, 15 Oct 2022 04:58 PM (IST)

Women Asia Cup 2022: महिला एशिया कप 2022 के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को हरा दिया। टीम इंडिया ने इस जीत के साथ सातवीं बार खिताब अपने नाम किया। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी में महिला टीम ने यह टाइटल जीता है। अब तक आठ बार महिला एशिया कप का आयोजन हुआ है। इस दौरान सिर्फ एक बार बांग्लादेश टीम जीतने में सफल रही है। इस जीत के साथ हरमनप्रीत कौर ने मिताली राज (Mithali Raj) की बराबरी कर ली है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

मैच की बात करें तो श्रीलंका पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 65 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 8.3 ओवर में 2 विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। गेंदबाज रेणुका सिंह (Renuka Singh) ने 5 रन देकर 3 विकेट लिए। वहीं स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने 51* रन बनाए। उन्होंने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

एमएस धोनी को पीछे किया

इस जीत के सात हरमनप्रीत कौर ने एशिया कप के इतिहास में एमएस धोनी को पीछे छोड़ दिया है। श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर हरमनप्रीत ने तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। धोनी ने एक बार वनडे और एक बार टी-20 फॉर्मेट में खिताब जीता था। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में 2012 और 2016 में पाकिस्तान को हराकर महिला एशिया कप पर कब्जा किया था।

मिताजी राज की बराबरी

2004 में पहली बार महिला एशिया कप हुआ था। तब ममता माबेन की कप्तानी में भारतीय टीम जीती थी। इसके बाद 2005, 2006 और 2008 में मिताली राज के नेतृत्व में एशिया कप जीता था।

Posted By: Kushagra Valuskar

 



Source link