कौन हैं समर सिंह? आकांक्षा दुबे की मौत पर किया पोस्ट तो हुए ट्रोल, यूजर ने कहा- तुम्हारी वजह से थी परेशान


ऐप पर पढ़ें

आकांक्षा दुबे के सुसाइड से पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री सदमे में हैं। किसी के लिए इस पर यकीन कर पाना मुश्किल हो रहा है कि आकांक्षा अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह महज 25 साल की थीं। 26 मार्च को सुबह करीब 9 बजे उनकी मौत का पता चला। आकांक्षा वाराणसी के होटल में रुकी हुई थीं। होटल के कमरे में ही उन्होंने फांसी लगा ली। पुलिस मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। आकांक्षा के सुसाइड के बाद भोजपुरी एक्टर समर सिंह सुर्खियों में आ गए। उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

समर सिंह ने लिखा पोस्ट

आकांक्षा के कथित ब्वॉयफ्रेंड समर सिंह ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा, ‘निशब्द, RIP #akankshadubey.’ उन्होंने कैप्शन में रोने वाला इमोजी बनाया। समर सिंह के इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने उन्हें जमकर खरी खोटी सुनाई। एक ने कहा, ‘आकांक्षा तुमसे प्यार करती थी पर तुमने इग्नोर किया। मुझे कुछ गलत लग रहा है जो भी हो तुम्हारा हाथ जरूर है।’ एक यूजर लिखते हैं, ‘मुझे तो तुम्हारे ऊपर ही शक हो रहा है।’ एक अन्य ने लिखा, ‘वो तो आपसे प्यार करती थी ना शायद आप भी करते थे। वैलेंटाइन डे वाले दिन आपको उन्होंने हबी बोल कर विश किया था लेकिन वो कुछ दिनों से सैड स्टोरी या सैड रील डाल रही थी। कहीं ना कहीं आप पर भी शक है।’ एक ने कमेंट किया, ‘जनता को मूर्ख मत बनाओ इसके जिम्मेदार निश्चित रूप से तुम ही हो।’

 

samar singh 1679838994

कौन हैं समर सिंह

समर सिंह भोजपुरी एक्टर हैं। वह भोजपुरी गाने भी गाते हैं। 2002 में उनका पहला भोजपुरी होली गाना ‘ई गोल गोल का हा’ रिलीज हुआ। हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली। 2015 में उनका दूसरा गाना ‘गन्ना का रस’ आया और इस गाने के बाद समर सिंह हिट हो गए। 2016 में उनका एक और गाना ‘रतिया कहां बितावाला ना’ रिलीज हुआ। इस गाने से उन्हें और लोकप्रियता मिली। इसके बाद समर सिंह ने ‘गेहूं काटब ना सैंया’, ‘नैहर में धान कटवाएंगे’, ‘जिंदगी के किनारा’ और ‘कोरवा में सूता के चल गैलू’ गानों को आवाज दी। समर सिंह ने 2019 में भोजपुरी फिल्म ‘विनाशक’ से डेब्यू किया। इसमें उनके साथ अंजना सिंह थीं। 

इस साल वैलेंटाइन्स डे पर आकांक्षा ने सोशल मीडिया पर समर सिंह के साथ फोटोज शेयर की थीं और लिखा था, ‘हैप्पी वैलेंटाइंस डे।’ दोनों ने कई म्यूजिक वीडियोज में साथ काम किया है। 



Source link