जरूरत की बात: एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकता है हादसा


LPG Gas Cylinder Tips: भारत में बड़े पैमाने पर एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग किया जाता है। भारत सरकार घर घर तक रसोई गैस सिलेंडर को पहुंचाने के लिए उज्ज्वला योजना को चला रही है। इस योजना के अंतर्गत अब तक बड़ी संख्या में गरीब लोगों को एलपीजी गैस सिलेंडर का लाभ मिला है। इस कारण वर्तमान समय में देश की एक बड़ी आबादी एलपीजी गैस सिलेंडर का उपयोग खाना बनाने के लिए करती है। हालांकि, रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय आपको कुछ सावधानियों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अक्सर एलपीजी गैस मुहैया कराने वाली कंपनियां भी अपने ग्राहकों को रसोई गैस सिलेंडर के उपयोग को लेकर कुछ सावधानियां बरतने के दिशा निर्देश देती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका विशेष ध्यान रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय रखना चाहिए। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से – 

आपको गैस सिलेंडर को ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां एयरफ्लो ज्यादा रहता है। अगर गैस सिलेंडर लीक होता है। इस स्थिति में उसकी गैस एक जगह पर इकट्ठी नहीं होती। इसी वजह से गैस सिलेंडर को ऐसी जगह पर रखने की सलाह दी जाती है, जहां पर एयरफ्लो मेंटेन रहे।

गैस सिलेंडर की डिलीवरी लेते वक्त इस बात का विशेष ध्यान रखें कि उस पर कंपनी का सील लगा हो। आपको इस बात का भी खास ध्यान रखना चाहिए कि उसके सेफ्टी कैप के साथ कोई छेड़छाड़ न हुई हो।

अगर आपको इससे जुड़ा कोई संदेह होता है। इस स्थिति में आपको गैस सिलेंडर की डिलीवरी करने वाले व्यक्ति से सीधे संपर्क करना चाहिए। इसके अलावा एलपीजी गैस सिलेंडर को खरीदते समय उस पर BIS अप्रूव्ड लाइसेंस की जांच जरूर करें। आपको हमेशा अधिकृत डिस्ट्रीब्यूटर से ही एलपीजी गैस सिलेंडर से जुड़े सामानों को खरीदना चाहिए। 

अगर आपके स्टोव, पाइप, रेगुलेटर या गैस सिलेंडर में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है। इस स्थिति में आपको डिस्ट्रीब्यूटर मैकेनिक से संपर्क करना चाहिए। अगर आप बिना किसी जानकारी के इनमें से किसी चीज को ठीक करने का प्रयास करते हैं, तो आपके साथ एक गंभीर हादसा भी हो सकता है।



Source link