ऐप पर पढ़ें
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) एक ओर जहां अपनी बेहतरीन एक्टिंग से ऑनस्क्रीन जलवा बिखरेती हैं तो दूसरी ओर अपनी दिलकश मुस्कान से भी फैन्स का दिल जीत लेती हैं। श्रद्धा कपूर ने साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इन दिनों श्रद्धा कपूर फिल्म तू झूठी मैं मक्कार (Tu Jhoothi Main Makkaar) को लेकर खबरों में है। श्रद्धा और रणबीर कपूर स्टारर इस फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले श्रद्धा कपूर की कौनसी फिल्में 100 करोड़ क्लब में रही हैं।इस रिपोर्ट में जानें…
छिछोरे: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मुताबिक श्रद्धा कपूर के करियर की सबसे बड़ी फिट फिल्म छिछोरे हैं। फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी और पहले दिन 7.32 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का फायदा मिला था और कुल कलेक्शन 153.09 करोड़ रुपये रहा था। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत लीड रोल में थे।
साहो: फिल्म साहो भी 2019 में रिलीज हुई थी और इससे दर्शकों को काफी उम्मीदे थीं। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शकों की नजरों में खरी नहीं उतरी लेकिन फिर भी पैन इंडिया फिल्म होने के चलते अच्छी कमाई कर गई। प्रभास और श्रद्धा की इस फिल्म ने 142.95 करोड़ का कलेक्शन किया था।
स्त्री: श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अपारशक्ति खुराना स्टारर इस फिल्म ने 129.90 करोड़ का कुल कलेक्शन किया था। फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के बाद से ही दिनेश विजान ने हॉरर कॉमेडी का यूनिवर्स शुरू किया।
एबीसीडी 2: श्रद्धा कपूर एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ ही साथ एक दमदार डांसर भी हैं और इस फिल्म से उन्होंने ये साबित किया था। फिल्म एबीसीडी 2 एक डांस फिल्म थी, जिस में वरुण धवन भी लीड रोल में थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 105.74 करोड़ रुपये रहा था।
एक विलेन: श्रद्धा कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रितेश देशमुख स्टारर इस फिल्म को दर्शकों ने काफी प्यार दिया था। फिल्म के साथ ही साथ इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 105.62 करोड़ रुपये रहा था।
तू झूठी मैं मक्कार: श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर स्टारर ये फिल्म अभी भी सिनेमाघरों में टिकी है। फिल्म 8 मार्च 2023 को रिलीज हुई थी और 20 मार्च तक फिल्म की कमाई 107.51 करोड़ रुपये हुई है। फिल्म के साथ ही इसके गाने भी दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं और सोशल मीडिया पर भी ट्रेंड हो रहे हैं। (डाटा सोर्स- बॉलीवुड हंगामा)