अनुष्का शर्मा और विराट कोहली बॉलीवुड के पॉपुलर और फेवरेट कपल्स में से एक हैं। दोनों की शादी को इतने साल हो गए हैं, लेकिन आज भी दोनों के बीच का रोमांस और प्यार बरकरार है। दोनों आज भी एक-दूसरे को लेकर ऐसी क्यूट चीजें करते हैं कि हर कोई इनका दीवाना है। अब आज मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का और विराट को स्पॉट किया गया। ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों वेकेशन पर जा रहे हैं हालांकि दोनों जा कहां रहे हैं इसकी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन इस दौरान विराट के आउटफिट ने सबका ध्यान अपनी अपनी ओर खींचा। वैसे तो दोनों ट्विनिंग करते नजर आए। दोनों ने व्हाइट स्वेटशर्ट और ब्लैक पैंट्स पहनी थी। हालांकि विराट के स्वेटशर्ट में रेड कलर से दिल बना था और उसके साथ ए लिखा था। अब यह तो सब जानते हैं कि इससे अनुष्का का नाम ही शुरू होता है।
विराट ने क्या कहा
मीडिया फोटोग्राफर्स ने जब इस दौरान विराट को किंग कोहली कहा तो उन्होंने कहा कि थैंक्यू हमेशा समझने के लिए। फिर एयरपोर्ट के अंदर जाते हुए विराट ने पीछे मुड़कर दोबारा सबको वेव किया। दोनों के इस वीडियो पर फऐंस खूब प्यारे कमेंट्स कर रहे हैं। कोई दोनों को परफेक्ट कपल कह रहा है। तो कोई कमेंट कर रहा है कि विराट बेस्ट पति हैं। बता दें कि अनुष्का और विराट ने साल 2017 में लंबे रिलेशनशिप के बाद शादी की थी। दोनों फिर 2021 में बेटी वामिका के पैरेंट्स बने।
अनुष्का की प्रोफेशनल लाइफ
बता दें कि अनुष्का बतौर एक्ट्रेस लास्ट फिल्म जीरो में नजर आई थीं जो साल 2018 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ लीड रोल में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस ने कोई फिल्म साइन नहीं की। हालांकि वह बतौर प्रोड्यूसर एक्टिव थीं। उन्होंने कई फिल्मों और सीरीज को ओटीटी पर रिलीज किया। हालांकि अब एक्ट्रेस ने अपने प्रोडक्शन हाउस को छोड़ दिया है और अब सिर्फ उनके भाई उसे हैंडल कर रहे हैं।
अपकमिंग फिल्म
अब लंबे ब्रेक के बाद अनुष्का फिल्म चकदा एक्सप्रेस में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म क्रिकेटर झूलन गोस्वामी पर आधारित है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। कुछ दिनों पहले फिल्म से अनुष्का का लुक सामने आया था जिसमें एक्ट्रेस हूबहू झूलन गोस्वामी जैसी दिख रही थीं। अनुष्का ने कोलकाता में हाल ही में फिल्म की शूटिंग खत्म की है जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी थी। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।