VIDEO: शहनाज गिल ने खेत में की मस्ती, अपने पिंड से शेयर किया ये क्यूट वीडियो


एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) के सोशल मीडिया पोस्ट्स अक्सर वायरल हो जाते हैं। शहनाज गिल के फोटोज और वीडियोज को फैन्स खूब पसंद करते हैं और खूब प्यार लुटाते हैं। ऐसे में हाल ही में शहनाज गिल ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिस में वो एक बार फिर अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीतती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में शहनाज गिल, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ अंदाज में नजर आ रही हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शहनाज गिल का क्यूट अंदाज

शहनाज गिल ने हाल ही में एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज गिल अपने गांव में नजर आ रही हैं और हंसती मुस्कुराती दिख रही हैं। वीडियो में शहनाज कभी ट्रैक्टर पर बैठी दिखती हैं तो कभी अपने खेत में ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ वाले अंदाज में दिखती हैं। वीडियो को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा पिंड, मेरा खेत।’ शहनाज के इस वीडियो को फैन्स पसंद कर रहे हैं और खूब कमेंट्स कर रहे।

संबंधित खबरें

सिद्धार्थ को याद करती हैं शहनाज

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता था। ऑफस्क्रीन ही नहीं दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री भी फैंस को खूब पसंद आती है। इतना ही नहीं फैंस ने तो दोनों का नाम सिडनाज तक रखा है।वहीं जब सिद्धार्थ का निधन हो गया था तब शहनाज पर दुखों का पहाड़ टूट गया था। वह बुरी तरह टूट गई थीं। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज सोशल मीडिया और पब्लिक से दूर हो गई थीं। हालांकि फिर शहनाज ने खुद को संभाला और वह अब काम पर वापसी कर चुकी हैं। अब हाल ही में शहनाज को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान जो दिलचस्प बात फैंस ने कैप्चर किया वो था उनका फोन का वॉलपेपर। शहनाज ने फोन के वॉलपेपर पर अपने और सिद्धार्थ के हाथ की फोटो लगाई है। फोटो में दोनों ने एक-दूसरे का हाथ पकड़ा हुआ है।

पढ़ें: तनीषा मुखर्जी को बॉबी देओल ने किया KISS, एक्ट्रेस बोली- ‘तुमने ब्रश नहीं किया..’

पंजाब की कटरीना

गौरतलब है कि शहनाज गिल का जन्म 25 जनवरी, 1993 को एक सिख परिवार में हुआ था। बिग बॉस में शहनाज ने कई बार खुद को पंजाब की कटरीना कैफ बताया था। जिसके बाद से वह इसी नाम से मशहूर हो गईं। शहनाज गिल को बिग बॉस 13 में आने के बाद पूरे देश से प्यार मिला। शहनाज ने ‘शिव दी किताब’, ‘माझे दी जट्टी’, ‘पिंडा दीया कुड़ियां’ और ‘ये बेबी रिमिक्स’ जैसे कई गानों में अपना जलवा बिखेरा है।



Source link