Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी, जानिए तीसरे वंदे भारत ट्रेन का टाइम टेबल और इसकी खासियत


गांधीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने आज यहां देश के तीसरे वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। यह ट्रेन गुजरात की राजधानी गांधीनगर (Gandhinagar Capital) से अहमदाबाद, सूरत और बड़ौदा होते हुए मुंबई (Mumbai Central) जाएगी। यूं तो देश में दो वंदे भारत ट्रेन पहले से चल रही है। लेकिन, तीसरी वंदे भारत ट्रेन की खासियत (Features of Vande Bharat) ही कुछ अलग है।

आरामदायक रेल यात्रा का मिलेगा नया अनुभव

94552043

यूं तो देश में लक्जरी इंटरसिटी ट्रेन ट्रेवल (Intercity Train Travel) के लिए पहले से ही शताब्दी एक्सप्रेस चल रही है। लेकिन वंदे भारत में आरामदायक और उन्नत रेल यात्रा अनुभव के एक नए युग की शुरुआत हुई है। नई वंदे भारत एक्सप्रेस एक सेमी-हाई स्पीड ट्रेन है और यह अपने पुराने रूप से भी बेहतर है। इसकी झलक आप नीचे लगाए गए ग्राफिक से ले सकते हैं।

पहले से अधिक सुरक्षित

94552069

नई वंदे भारत ट्रेनों में यात्रा को सुरक्षित और अधिक आरामदायक बनाने के लिए कई बदलाव किए गए हैं। अब इसमें रिक्लाइनिंग सीट लगाई गई है। इसमें ऑटोमेटिक फायर सेंसर की व्यवस्था की गई है। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इसमें वाईफाई सुविधा के साथ ऑन-डिमांड कंटेंट की व्यवस्था है। इस अपग्रेडेड ट्रेन में तीन घंटे का बैटरी बैकअप रहेगा। पहले यह बैकअप एक घंटे का था।

दो वंदे भारत उत्तर भारत में

94552103

अहमदाबाद (Gandhinagar Capital) से मुंबई (Mumbai Central) के बीच आज शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन कोई पहली ट्रेन नहीं है। यह देश की तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। अभी जो दो अन्य ट्रेन चल रहे हैं, वे नई दिल्ली-वाराणसी और नई दिल्ली- माता वैष्णो देवी कटरा के बीच चलाई जा रही है। इन ट्रेनों में यात्रा करने वालो पैसेंजर इसकी तारीफ करते नहीं थकते हैं।

मुंबई अहमदाबाद वंदे भारत ट्रेन का ये है टाइम टेबल

94552133

अहमदाबाद से मुंबई के बीच चलने वाली 20901 वंदे भारत एसप्रेस सप्ताह में छह दिन चलेगी। रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 06.10 बजे रवाना हो कर सुह 08.50 बजे सूरत पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 10.20 बड़ौदा जबकि 11.35 बजे अहमदाबाद पहुंच जाएगी। दिन में 12.40 बजे यह अपने फाइनल डेस्टिनेशन मतलब गांधीनगर कैपिटल पहुंच जाएगी।

अहमदाबाद मुंबई वंदे भारत ट्रेन का यह है टाइम टेबल

94552175

20902 वंदे भारत एक्सप्रेस (Mumbai Vande Bharat Express Train) भी सप्ताह में छह दिन चलेगी। रविवार को यह ट्रेन नहीं चलेगी। यह हर रोज गांधीनगर कैपिटल से दिन में 14.05 बजे रवाना हो कर 14.40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह शाम में 16.00 बजे बड़ौदा पहुंच जाएगी। यह ट्रेन 17.40 बजे सूरत और रात में 20.35 बजे मुुंबई सेंट्रेल पहुंच जाएगी।



Source link