दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना है? Top 10 Army in the World in Hindi


दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना है

क्या आप जानते है, कौन सी सेनाएं पूरी दुनिया में दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना है? अगर नहीं तो आज हम इस लेख में दुनिया की सबसे बड़ी सेना कौन सी है, इसके बारे में जानने वाले है। पूरी दुनिया में बहुत सारे देश है। लेकिन बहुत कम ही ऐसे देश है, जिनकी Army सबसे ताकतवर है।

इस लेख में आपको दुनिया की सबसे ताकतवर सेना के बारे में जानने के मिलेगा। अगर आप इस लेख को पूरा पढ़ते है, तो आपको यहाँ पर Top 10 Powerful Country in the World by Military दुनिया के 10 सबसे ताकतवर देश कौन से है सेना के अनुसार इससे जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों आपको इस लेख में मिल जायेगी।

क्योकिं किसी भी देश की सुरक्षा का आधार उस देश की सेनाओं पर होता है। इसमें नेवी, आर्मी, और एयर फाॅर्स तीनो सेनाओं की भागीदारी होती है। अगर किसी देश की सेना ताकतवर होगी, तो कोई भी अन्य देश उस देश पर हमला नहीं करेगा, जिस देश की सेना ताकतवर है। जिसकी वजह से देश पूरी तरह से सुरक्षित रहता है।

सभी देश अपनी सेना को बेहतर बनाने के लिए अपने बजट का ज्यादातर हिस्सा देश की सेनाओं पर खर्च करके उनके लिए बेहतर हथियार और तरह तरह की ट्रेनिंग आदि करवाते है। क्योकिं जितने भी आधुनिक टेक्नोलॉजी पर बने हथियार होते है, वह सेनाओ के लिए बहुत महत्वपूर्ण होते है।

जिसकी सहायता से दुश्मन को टारगेट करना आसान होता है। देश की सेना को आधुनिक टेक्नोलॉजी से बने हथियार प्रदान करवाना देश का कर्तव्य होता है। आज भी पूरी दुनिया में बहुत से ऐसे देश है, जिनकी सेनाओं के पास आधुनिक टेक्नोलॉजी वाले हथियार नहीं है। आइये जानते है, विश्व की सबसे बड़ी 10 सेना कौन सी है (Top 10 Army in the World in Hindi)

दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना है?

  • अमेरिका (यूनाइटेड स्टेट्स)
  • रूस
  • चीन
  • भारत
  • जापान
  • साउथ कोरिया
  • फ्रांस
  • इटली
  • द यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)
  • तुर्की

1. अमेरिका (यूनाइटेड स्टेट्स)

United States of America

दुनिया की सबसे बड़ी सेना अमेरिका (यूनाइटेड स्टेट्स) की है। जिसकी स्थापना 14 June 1775 को हुई थी। सन 2021 के अनुसार अमेरिका के पास 485,000 नियमित सेना के जवान है, जिसमे 336,000 आर्मी नेशनल गार्ड के जवान, 189,500 आर्मी रिजर्व कर्मी, 1,005,725 कुल वर्दीधारी कर्मी, और 252,747 नागरिक कर्मी है। सन 2019 में अमेरिका ने अपनी सेना पर US$693 Billion डॉलर खर्च किये थे।

2. रूस

Russia

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी सेना रूस की है, इंटरनेट पर मौजूद डेटा के अनुसार रूस के पास 12,950 टैंक हैं, और 900,000 एक्टिव मिलिट्री है। अगर हम रूस की एयरफोर्स की बात करें, तो रूस के पास 4,100 से अधिक एयरक्राफ्ट हैं। आने वाले समय में रूस के सभी हथियारों और टैंक आदि की संख्या बढ़कर दुगनी हो सकती है। क्योकिं रूस दिन प्रतिदिन अपनी सेना को ताकतवर बनाने में जुटा है।

3. चीन

China

चीन की सेना की स्थापना 1 August 1927 को हुई थी। जो की दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना है। चीन ने पिछले कुछ दशकों में खुद को बहुत मजबूत किया है, जिसकी वजह से आज चीन दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी सेना बना पाया है। चीन के पास रूस के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा टैंक बड़ा है। चीन अपनी आर्मी के लिए आधुनिकीकरण कार्यक्रम पर कार्य कर रहा है। आने वाले समय में चीन के पास सबसे आधुनिक एयरक्राफ्ट हो सकते है। सन 2022 के अनुसार चीन की आर्मी में 2,035,000 एक्टिव जवान है। चीन ने अपनी आर्मी पर 2022 में US$229.4 Billion खर्च किये है।

4. भारत

India

जो भी लोग भारत में रहते है, उनके मन में यह सवाल बहुत ज्यादा आता है, भारत की सेना दुनिया के कौन से स्थान पर आती है, आपको बता दें, की भारत की सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है। भारत में लगभग 1,237,117 एक्टिव आर्मी जवान है। भारत के पास दुनिया में सबसे ज्यादा टैंक है, जिनकी संख्या 4292 है, और 538 से अधिक लड़ाकू विमान है।

5. जापान

Japan

जापान की सेना की स्थापना 1 July 1954 को हुई थी। जो की दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी सेना है। जापान की सेना में सन 2021 के अनुसार 247,154 एक्टिव आर्मी जवान है। चीन, रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका के बाद जापान के पास दुनिया के सबसे बड़े फाइटर हेलीकॉप्टरों का बेड़ा है। साथ ही जापान के पास कई आधुनिक हथियार भी है। जापान अपनी टेक्नोलॉजी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।

6. साउथ कोरिया

South Korea

साउथ कोरिया की सेना दुनिया की छठी सबसे बड़ी सेना है। जिसकी स्थापना 15 August 1948 को हुई थी। सन 2020 के अनुसार साउथ कोरिया के पास 555,000 एक्टिव कर्मचारी थे। साउथ कोरिया की सेना के पास बड़ी संख्या में पनडुब्बी, असॉल्ट हेलीकॉप्टर और एक्टिव सैन्यकर्मी हैं। जो इसे दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं में से एक बनाते है।

7. फ्रांस

France

फ्रांस की सेना दुनिया की सातवीं सबसे बड़ी सेना है। इस सेना की स्थापना 26 May 1445 को हुई थी। फ्रैंच की सेना उच्च प्रशिक्षित और प्रोफेशनली ट्रेंड आर्मी है। इस सेना में 118,600 एक्टिव कर्मचारी है।

8. इटली

Italy

इटली की सेना दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी आर्मी है। यह चार सेनाओं से मिलकर बनी है, जिसमे नौ सेना, वायु सेना, थल सेना, और काराबिनिएरी है। इस सेना की स्थापना 27 March 1861 को हुई थी। इस सेना में एक्टिव कर्मचारी 340,885 है।

9. द यूनाइटेड किंगडम (ब्रिटेन)

United Kingdom

यूनाइटेड किंगडम की आर्मी दुनिया की नौवीं सबसे बड़ी आर्मी है। इस आर्मी की स्थापना 1 January 1660 को हुई थी। सन 2022 के अनुसार ब्रिटेन आर्मी में 79,380 एक्टिव कर्मचारी है। साथ ही 4,090 गोरखा और 28,330 Volunteer Reserve भी शामिल है।

10. तुर्की

Turkey

तुर्की की सेना दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी सेना है। जो की पूर्वी भूमध्य सागर की सबसे बड़ी सेनाओं में से एक है। क्रेडिट सुइस की सूची के अनुसार ऐसा माना जाता है, की सिर्फ पूरी दुनिया में पांच देश ही ऐसे है, जिनके पास तुर्की से अधिक पनडुब्बियां है। तुर्की के पास पनडुब्बियां भी अधिक संख्या में है। इसके अलावा तुर्की के पास बड़ी संख्या में टैंक और फाइटर हेलीकाप्टर भी मौजूद है।

यह जानकारी भी जरूर पढ़ें

सेना के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

भारत की सेना कौन से नंबर पर है?

भारत की सेना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी सेना है।

इंडियन आर्मी में सबसे बड़ा कौन है?

भारतीय सेना में सब से बड़ा पद जनरल (General) का होता है, जिसे सेना प्रमुख के नाम से भी जाना जाता है। इसके अलावा जनरल को कमांडर इन चीफ के नाम से भी जाना जाता है। यह इंडियन आर्मी की सब बड़ी रैंक होती है।

Note : यह लेख दुनिया की 10 सबसे बड़ी सेना है? इसके बारे में था। जिसमे आपको दुनिया की सबसे बड़े आर्मी किस देश की है। इसके बारे में भी बताया गया है। अगर आपका इसे लेख से सम्बंधित कोई भी सवाल है, तो आप हमें कमेंट करके बता सकते है। अगर आपको यह लेख पसंद आया, तो कृपया इस लेख को अपने सभी दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें, धन्यवाद।

Source link