Tata Steel JET Admit Card 2023: जूनियर इंजीनियर ट्रेनी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड


Tata Steel JET Admit Card 2023: टाटा स्टील लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (JET) के पद के लिए एडमिट कार्ड 2023 जारी कर दिए  हैं। वे उम्मीदवार जो इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वे टाटा स्टील की आधिकारिक वेबसाइट www.tatasteel.com से जेईटी (JET) परीक्षा एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड से जुड़ी अन्य जानकारी यहां देखें।

Vijay Pratap Singh compressed
Tata Steel JET Admit Card 2023

Tata Steel JET Admit Card 2023

Tata Steel JET Admit Card 2023: टाटा स्टील लिमिटेड ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (JET) भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया था, वे परीक्षा में शामिल होने के लिए www.tatasteel.com के जरिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। टाटा द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईटी(JET) परीक्षा 19 फरवरी 2023 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने टाटा स्टील जूनियर इंजीनियर ट्रेनी भर्ती 2023 के लिए आवेदन किया था, वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

 

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, केवल 16 वर्ष से 30 वर्ष की आयु के उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र थे। इन नियुक्तियों पर 500 रुपये आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया था। आपको बता दें कि इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी, 2023 से शुरू हुई थी, जो 28 जनवरी, 2023 तक चली थी। टाटा स्टील जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (JET) ) परीक्षा 19 फरवरी, 2023 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार ध्यान दें कि जूनियर इंजीनियर ट्रेनी की परीक्षा ऑनलाइन माध्यम द्वारा होगी।

 

Tata Steel JET Admit Card 2023 महत्वपूर्ण तिथियां

 

  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया-  17 जनवरी 2023
  • आवेदन की अंतिम तिथि-    28 जनवरी 2023
  • टाटा स्टील जेट एडमिट कार्ड-  10 फरवरी 2023
  • टाटा स्टील जेट परीक्षा तिथि –  19 फरवरी 2023

उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए, परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए एडमिट कार्ड आवश्यक दस्तावेज है। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। नीचे टाटा स्टील जेईटी एडमिट कार्ड 2023 (Tata Steel JET Admit Card 2023) पीडीएफ को सफलतापूर्वक डाउनलोड करने के लिए एक सीधा लिंक दिया गया है।

 

Tata Steel JET Admit Card 2023 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

 

 कैसे डाउनलोड करें?

 

  • सबसे पहले उम्मीदवार TATA STEEL की आधिकारिक वेबसाइट tatasteel.com पर जाएं।
  • उसके बाद होम पर,टाटा स्टील जेट एडमिट कार्ड 2023’ लिंक पर क्लिक करें।
  • फिर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालें और लॉग इन करें।
  • आपका टाटा स्टील जेट एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट  निकाल लें।



Source link