Sukanya Samriddhi Yojana: नए साल में बेटी को बनाएं लखपति सिर्फ 250 रुपये करने होंगे निवेश


Publish Date: | Tue, 27 Dec 2022 04:19 PM (IST)

Sukanya Samriddhi Yojana in Hindi: केंद्र सरकार ने लड़कियों के भविष्य के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। इसमें एक सुकन्या समृद्धि योजना है। यह स्कीम 2015 में मोदी सरकार ने शुरू की थी। न्यू ईयर के अवसर पर आप अपनी बेटी के नाम से इसमें इन्वेस्ट कर सकते हैं। साल 2023 से आपकी लाड़ली के लखपति बनने की शुरुआत हो जाएगी। आप हर दिन 416 रुपये बचाकर अपनी पुत्री को 65 लाख रुपये की मालकिन बना सकते हैं। यह एक लंबी अवधि की स्कीम है। सुकन्या समृद्धि योजना में पैसा निवेश करके आप अपनी बेटी की शिक्षा और भविष्य को लेकर निश्चित हो जाएंगे।

सुकन्या समृद्धि योजना में कितने रुपये कर सकते हैं जमा?

ये लड़कियों का भविष्य सुधारने के लिए सरकार की शानदार योजना है। 10 साल तक की लड़की का सुकन्या समृद्धि स्कीम में खाता खुलवाया जा सकता है। इसमें कम से कम 250 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं।

सुकन्या समृद्धि योजना कब होती है मैच्योर?

लड़की की 21 साल की उम्र होने पर योजना मैच्योर हो जाती है। इस स्कीम में निवेश लॉक हो जाती है। 18 साल के बाद आप जमा पैसों का 50% निकाल सकते हैं। सारा पैसा तब निकाला जा सकता है जब बेटी की उम्र 21 साल की होगी।

सुकन्या समृद्धि योजना से टैक्स में छूट

इस योजना में निवेश से इनकम टैक्स एक्ट 80सी के तहत आयकर में छूट मिलती है। इस स्कीम में रिटर्न टैक्स फ्री होता है। फिलहाल इस योजना की ब्याज दर 7.6% है।

सुकन्या समृद्धि योजना में किए गए कुछ बदलाव

– अगर आप किसी साल न्यूनतम राशि जमा नहीं कर पाते हैं, तो आपको मिलने वाली मेट्यूरिटी रकम के ब्याज में बदलाव नहीं होगा। आप डिफाल्टर घोषित नहीं किए जाएंगे।

– सुकन्या समृद्धि योजना में केवल 2 बेटियों का अकाउंट खुलवा सकते हैं।

– पहले इस स्कीम को दो कारण से बंद किया जा सकता था। पहला अगर किसी बच्ची की मृत्यु हो जाती है, जबकि दूसरा लड़की की शादी विदेश में हो जाती है। अब इस नियमों में बदलाव किया गया है। अब सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट अन्य कारणों से भी बंद किया जा सकता है। जैसे- लड़की को जानलेवा बीमारी होने या अभिभावक की मौत हो जाने पर अकाउंट को बंद करवाया जा सकता है।

कहां से खुलवाएं अकाउंट?

सुकन्या समृद्धि योजना का खाता पोस्ट ऑफिस से खुलवा सकते है। साथ ही सरकारी बैंकों में इस स्कीम का अकाउंट खुलवाकर निवेश शुरू किया जा सकता है।

Posted By: Kushagra Valuskar

 



Source link