सोनिया गांधी
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार की शिकायत के बाद गुरुवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर गंगाराम अस्पताल की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी का चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ कंसल्टेंट डॉ. अरूप बसु और उनकी टीम की निगरानी में इलाज चल रहा है। उन्हें 2 मार्च को बुखार आने पर यहां भर्ती कराया गया था। वह लगातार डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है। आगे अपडेट जारी है…
Latest India News