सलमान खान के घर की बहू बनेंगी सोनाक्षी सिन्हा, लेकिन शादी से पहले ही शत्रुघ्न सिन्हा ने कर दिया संपत्ति से बेदखल


इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी और अपने पिता की वजह से सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। जहाँ एक तरफ सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही खान परिवार की बहू बनने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी को अपनी संपत्ति से बेदखल करने की बात कही है।

सोनाक्षी सिन्हा का नाम बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में शामिल है। उनके पिता बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा हैं। सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वाली सोनाक्षी सिन्हा ने पहली ही फिल्म से दर्शकों का दिल जीत लिया। सोनाक्षी बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं जो अपने बिंदास और बेबाक स्टाइल के लिए जानी जाती हैं। इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी और अपने पिता की वजह से सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं। जहाँ एक तरफ सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही खान परिवार की बहू बनने वाली हैं। वहीं दूसरी तरफ उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने सोनाक्षी को अपनी संपत्ति से बेदखल करने की बात कही है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला –

आपको बता दें कि  शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि वे अपनी संपत्ति में से सोनाक्षी को कुछ भी नहीं देंगे और उनकी सारी संपत्ति उनके बेटे को ही मिलेगी। इसके  पीछे शत्रुघ्न सिन्हा ने वजह बताई है कि सोनाक्षी आज के समय में खुद को एक सफल अभिनेत्री के रूप में स्थापित कर चुकी हैं और उन्हें मेरी संपत्ति की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आपको बता दें कि सोनाक्षी अपने पापा के बहुत करीब मानी जाती हैं। शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान से साफ़ साबित होता है कि उन्हें अपनी बेटी पर कितना गर्व है। 

वहीं, सोनाक्षी सिन्हा की शादी की खबरें भी मीडिया में छाई हुई हैं। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा का दिल सलमान खान के भाई सोहेल खान की पत्नी के भाई पर आ गया है। सोहेल खान के साले का नाम बंटी है और खबर आ रही है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले है। यही वजह है कि बोला जा रहा है कि सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही सलमान खान के घर की बहू बनेंगी।



Source link