Sid Kiara Wedding Reception: मुंबई में हुआ सिद्धार्थ-कियारा का ग्रैंड रिसेप्शन शामिल हुए ये बॉलीवुड सितारे


Publish Date: | Sun, 12 Feb 2023 11:07 PM (IST)

Sid Kiara Wedding Reception: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए हैं। सिद्धार्थ और कियारा ने शादी के बाद अपने करीबी दोस्त और परिवार वालों के लिए दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी रखी थी, जहां से फिलहाल कोई तस्वीरें सामने नहीं आई हैं। सिद्धार्थ और कियारा कल यानी 11 फरवरी को मुंबई लौट आए हैं और आज कपल ने मुंबई में एक खास रिसेप्शन पार्टी रखी है। जिसमें बॉलीवुड सेलिब्रिटीज को इनवाइट किया गया है। इस रिसेप्शन से सिड-कियारा के फोटोज वीडियोज भी सामने आ चुके हैं।

सिद्धार्थ-कियारा का ग्रैंड रिसेप्शन

सिद्धार्थ और कियारा ने मुंबई के सेंट रेजिस होटल में अपनी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी। यह होटल मुंबई के सबसे लग्जरी होटल्स में से एक है। इस रिसेप्शन वेन्यू के डेकोरेशन के वीडियोज भी सोशल मीडिया पर काफी शेयर किए जा रहे थे।

इस रिसेप्शन पार्टी में सिद्धार्थ-कियारा का लुक काफी शानदार था। कियारा का लुक काफी वेस्टर्न था, उन्होंने डीप नेक वाला ब्लैक एंड व्हाइट गाउन पहना हुआ था, जिसके साथ एक्ट्रेस ने हैवी नेकलेस पहना है। वहीं सिद्धार्थ एक चमकीले टक्सीडो सूट में नजर आए।

दोनों ने इस पार्टी में एक-दूसरे का हाथ थाम कर एंट्री की है। इस बार कियारा ने न मांग में सिंदूर लगाया और न माथे पर बिंदी। वे पूरे वेस्टर्न लुक में नजर आईं।

ये बॉलीवुड सितारे हुए शामिल

इस खास मौके पर सिड और कियारा का पूरा परिवार एक साथ नजर आया। कियारा की मां भी उनके साथ नजर आईं। इस पार्टी में कियारा की बहन इशिता आडवाणी भी पहुंचीं। इतना ही नहीं बाॅलीवुड के कई सितारों ने भी इस पार्टी में शिरकत की।

अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, काजोल, अयान मुखर्जी, करीना कपूर, करण जौहर, विद्या बालन, समेत कई बॉलीवुड सितारे नजर आए। इतना ही नहीं इस पार्टी में सिद्धार्थ की एक्स गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट भी पहुंचीं।

आलिया को इस रिसेप्शन पार्टी में देखकर फैंस को काफी हैरानी हुई। इस दौरान आलिया एक नेट शाइनी साड़ी में पहुंची हैं। इस ट्रांसपेरेंट साड़ी में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। आलिया रिसेप्शन पार्टी के लिए अकेले ही आई है, उनके साथ रणबीर नजर नहीं आए।

Posted By: Ekta Sharma

 





Source link