Sid Kiara Wedding: जैसलमेर से सीधे दिल्ली जाएंगे न्यूली मैरिड कपल सिद्धार्थ-कियारा होगा ग्रैंड रिसेप्शन


Publish Date: | Wed, 08 Feb 2023 03:14 PM (IST)

Sid Kiara Wedding: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी हाल ही में शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लिए हैं। कियारा और सिद्धार्थ की शादी में मीडिया अलाउड नहीं था। दोनों ने अपनी शादी के फंक्शन काफी प्राइवेट रखे थे। बाद में कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज पोस्ट कर ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। अब दोनों की रिसेप्शन पार्टी के लिए मीडिया काफी ज्यादा एक्साइटेड है। कियारा-सिद्धार्थ के मुंबई रिसेप्शन की काफी चर्चा हो रही है। इससे पहले सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया को दिल्ली उनके घर लेकर जाने वाले हैं।

जैसलमेर से दिल्ली जाएंगे सिड-कियारा

पहले दिल्ली में एक रिसेप्शन पार्टी होगी उसके बाद कपल मुंबई जाएगा। सिद्धार्थ और कियारा का परिवार इस समय कपल के साथ ही जैसलमेर में हैं। आज यानी 8 फरवरी 2023 को वे जैसलमेर से मुंबई के लिए रवाना होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिद्धार्थ, कियारा को पहले अपने दिल्ली वाले घर लेकर जाएंगे, जहां उनके रेजिडेंस पर एक खास रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इस रिसेप्शन के बाद कियारा और सिड मुंबई जाएंगे। बता दें कि सिद्धार्थ और कियारा ने शादी के कुछ घंटों बाद ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। जिस पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी ने भर-भर कर बधाइयां दी।

मुंबई में होगा ग्रैंड रिसेप्शन

मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार कियारा और सिद्धार्थ एक प्राइवेट जेट की मदद से जैसलमेर से दिल्ली और फिर एयरपोर्ट से सीधे एक्टर के घर जाएंगे। कल यानी 9 फरवरी 2023 को सिद्धार्थ के घर पर एक खास रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। इस पार्टी को होस्ट करने के बाद अगले दिन यानी 10 फरवरी को न्यूली मैरिड कपल मुंबई लौटेंगे। बताया जा रहा है कि 12 फरवरी 2023 को सिद्धार्थ और कियारा का एक रिसेप्शन मुंबई में होगा, जिसमें मीडिया को भी इनवाइट किया जाएगा।

Posted By: Ekta Sharma

 





Source link