छोटे बेटे अबराम पर प्यार लुटाते दिखे शाहरुख खान, परिवार के साथ अनदेखी तस्वीरें वायरल


शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम पपराजी के सामने आने से बचते हैं। ऐसे में जब भी उनकी नई तस्वीरें आती हैं वायरल हो जाती हैं। रविवार को उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहीं। अबराम के जन्मदिन का यह मौके है। इस वक्त पूरे परवार को देखा सकता है। शाहरुख खान, गौरी खान, आर्यन और सुहाना लाडले अबराम के साथ तस्वीरें क्लिक करवा रहे हैं। परफेक्ट फैमिली पिक्चर में सभी अबराम पर प्यार जता रहे हैं और कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। अबराम के जन्मदिन का यह फंक्शन मुंबई के ताज होटल में किया गया था।

सुपरहीरो के फैन अबराम

 

एवेंजर्स थीम पर पार्टी रखी गई थी। पीछे हल्क का पोस्टर लगा हुआ है। पार्टी में पहुंचे अबराम के दोस्तों को भी देखा सकता है। टेबल पर केक रखा है जिस पर लगी मोमबत्तियों को अबराम बुझाने की कोशिश कर रहे हैं। तस्वीरों में शाहरुख खान की पहन शहनाज पीछे खड़ी हैं। सुहाना की कजिन आलिया छिब्बा भी पार्टी में पहुंची थीं।

पढें: तैमूर ने चिल्लाते हुए नैनी से कहा- ‘मुझे मत छुओ’, ट्रोल हुईं करीना कपूर खान

कैसा है लुक?


शाहरुख खान ने ब्लू कलर की टीशर्ट पहनी हुई है। एक तस्वीर में उन्होंने अबराम को गोद में लिया है और उसके गाल पर किस कर रहे हैं। गौरी ने ब्लू टॉप पहना है और परिवार के साथ की तस्वीरों में मुस्करा रही हैं। आर्यन हमेशा की तरह सीरियस दिख रहे हैं। सुहाना, अबराम के बैक साइड में खड़ी हैं। बता दें कि अबराम का जन्म 27 मई 2013 को सरोगेसी के जरिए हुआ।  

 

‘पठान’ में आएंगे नजर


शाहरुख खान की आने वाली फिल्म ‘पठान’ है। इसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम हैं। फिल्म का आधिकारिक रूप से अभी ऐलान नहीं हुआ है। इसका निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।

 



Source link