ऐप पर पढ़ें
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी बेहतरी एक्टिंग के साथ ही साथ अपनी एनर्जी के लिए जाने जाते हैं। रणवीर सिंह जहां भी मौजूद होते हैं, वहां पर कुछ न कुछ ऐसा कर देते हैं, जिससे वो चर्चा में आ जाते हैं। हाल ही में एक इवेंट में भी रणवीर ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी वजह से वो सुर्खियों में आ गए हैं। रणवीर ने श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के एक्स बॉयफ्रेंड व फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा (Rohan Shrestha) को पैपराजी के सामने ही लात मार दी। जिसके बाद इंस्टा यूजर्स इस पर तेजी से रिएक्ट कर रहे हैं।
क्या है वायरल वीडियो
दरअसल विरल भियानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो एक इवेंट का है, जहां पर फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा पैपराजी के सामने पोज देते दिख रहे हैं, वहीं रणवीर सिंह पीछे से आते हैं और मजाकिया अंदाज में अपने दोस्त (रोहन) को लात मारते हैं। ये देखकर रोहन हंसने लगते हैं। एक ओर जहां सोशल मीडिया यूजर्स को ये वीडियो काफी क्यूट लग रहा है और रणवीर- रोहन की दोस्ती पर प्यार आ रहा है तो दूसरी ओर कई कमेंट्स में रणवीर को ट्रोल भी किया गया है। एक यूजर ने लिखा- ‘ये दोस्ती तब होती, जब रणवीर को रोहन लात मारता।’
क्या बोले थे शक्ति कपूर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते साल श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठा का ब्रेकअप हो गया था। पिंकविला ने अपनी एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में इस बात का जिक्र किया था कि करीब चार साल का रिलेशनशिप खत्म हो चुका है। वहीं उस वक्त बॉम्बे टाइम्स से बातचीत के दौरान शक्ति कपूर ने कहा था, ‘रोहन फैमिली फ्रेंड हैं और मैं उनके पिता को कई सालों से जानता हूं। रोहन अक्सर मिलते रहते हैं लेकिन कभी भी शादी के लिए श्रद्धा का हाथ नहीं मांगा। बाकी आज कल के बच्चे खुद ही फैसला लेते हैं।’
मीडिया के सामने साधी चुप्पी…
बता दें कि रोहन श्रेष्ठा और श्रद्धा कपूर ने कभी भी कथित रिलेशनशिप पर मीडिया के सामने कुछ भी बात नहीं की थी। दोनों ने हमेशा ही इस बारे में कुछ भी बात कहने से सीधे तौर पर इनकार किया और इसे पर्सनल मैटर बताया। ब्रेक अप की खबरों के वक्त भी जब रोहन से पूछा गया था तो उन्होंने इसे पर्सनल मैटर कह कर सवाल टाल दिया था। वैसे अब इस बारे में कुछ भी पुख्ता तौर पर कहना काफी मुश्किल है कि दोनों साथ हैं या फिर अलग ही हैं।