पीएम मोदी
नई दिल्ली: तुर्की में भयानक भूकंप के बाद मदद के लिए गए NDRF के जवानों से संवाद कर रहे हैं। यह जवान कल रात ही बचाव अभियान से वापस लौटे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि किसी भी आपदा के बाद उसका गोल्डन ऑवर बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। इस आपदा के बाद आप लोग जितनी जल्दी पहुंचे, यह एक तारीफ़ के लायक है। आपके सेवा कार्यों से हजारों लोगों को बचाया जा सका। उन्होंने कहा कि भारत पूरी दुनिया को अपना परिवार मानता है और दुनिया में जहां भी आपदा या संकट आता है तो हमें यह लगता है कि इस समस्या हमारे ऊपर आई है और उसके निवारण में हम सब जुट जाते हैं।
आपने पूरी दुनिया में भारत का मान और बढ़ाया – पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि ऑपरेशन दोस्त से जुड़ी हुई पूरी टीम, फिर चाहे वो NDRF हो, आर्मी हो, वायुसेना हो या हमारी दूसरी सेवाओं के साथी हों। आप सभी ने बहुत ही बेहतरीन काम किया है। आप सभी ने भारत और तिरंगे का मान और सम्मान बढ़ाया है। आपने दुनियाभर के लोगों में भारत के प्रति भरोसा बढ़ाया है। पीएम ने कहा कि आपके कामों ने विदेशों में संकट के समय में वहां के नागरिकों में एक ऐसा दर्जा कयन किया है कि वे आपको देखते ही निश्चिंत हो जाते हैं कि वे अब सुरक्षित हैं।
(खबर अपडेट हो रही है)
Latest India News