Breaking News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी त्रिपुरा में हैं और अगरतला में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी पिछले दो दिन में दूसरी बार त्रिपुरा में हैं। अगरतला के स्वामी विवेकानंद मैदान में भारी जनसैलाब उमड़ा हुआ है। इस दौरान विशाल रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज त्रिपुरा विकास की पटरी पर लौट आया है। पीएम ने कहा कि हमने त्रिपुरा में शांति और कानून का शासन स्थापित किया। यह इस बात से स्पष्ट है कि चुनाव प्रचार के दौरान सभी पार्टियों के झंडे दिखाई देते हैं, पहले के समय के विपरीत जब एक ही पार्टी हुआ करती थी। त्रिपुरा के लोगों ने ‘रेड सिग्नल’ हटाकर ‘डबल इंजन सरकार’ चुनी है।
यह खबर अपडेट हो रही है…