
पूर्णिया में फहराया गया पाकिस्तान का झंडा
पटना: बिहार के पूर्णिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां के मधुबनी सिपाही टोला इलाके में कथित तौर पर पाकिस्तान का झंडा फहराया गया है। इस बारे में SHO पवन चौधरी का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि झंडा उतार लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, ये झंडा मस्जिद से सटे एक मकान की छत पर फहराया गया था। जिसके बाद मौके पर अधिकारी पहुंचे और इसे उतरवाया गया। जिस मकान पर झंडा फहराया गया था, उसके मकान मालिक का कहना है कि उसे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि दोषी के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।
कॉपी अपडेट हो रही है…