iPhone यूजर्स के काम की खबर, फोन में स्क्रीन रिकॉर्डिंग करने का आसान तरीका, जानें यहां


नई दिल्ली। आईफोन पर स्क्रीन रिकॉर्डिंग काफी काम का फीचर है। कई बार ऐसा भी हुआ होगा जब आपकी जानकारी में किसी ने पूछा होगा की आईफोन पर फलाना फीचर कैसे काम करता है या सेटिंग कैसे की जाती है? ऐसे में स्क्रीन रिकॉर्ड कर के उन्हें प्रोसेस बताया जा सकता है। हालांकि, कई बार सिर्फ स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो काम पूरा नहीं करती। ऐसे में स्क्रीन रिकॉर्डिंग के साथ वॉइसओवर काम को पूरा कर सकता है। वॉइसओवर फीचर को स्क्रीन रिकॉर्डिंग में कैसे इस्तेमाल करना है, इस पोस्ट में हम आपको बता रहे हैं।

स्क्रीन रिकॉर्डिंग पर वॉइसओवर इस्तेमाल करने से पहले एक शॉर्टकट है जिसका इस्तेमाल यूजर्स को करना होगा। स्क्रीन रिकॉर्डिंग बटन को कंट्रोल सेंटर में भी एड किया जा सकता है। इसे एड करने के लिए सेटिंग्स में जाए और कंट्रोल सेंटर में जाएं। वहां स्क्रीन रिकॉर्डिंग बटन का चयन कर के इसे कंट्रोल सेंटर में एड किया जा सकता है।

आईफोन स्क्रीन रिकॉर्डिंग में वॉइसओवर एड करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें:
1. आईफोन स्क्रीन पर ऊपर से नीचे की ओर स्वाइप डाउन करें।
2. अब अगर आपको सिर्फ स्क्रीन रिकॉर्डिंग करनी है तो स्क्रीन रिकॉर्डिंग बटन पर टैप करें ओर आसानी से स्क्रीन रिकॉर्ड हो जाएगी।
3. अगर आपको वॉइसओवर एड करना है तो स्क्रीन रिकॉर्डिंग बटन को लॉन्ग प्रेस करें।
4.अब माइक्रोफोन बटन आ जाएगा। अब इस पर टैप करें। टैप करने के बाद एड रेड कलर में बदल जाएगा ओर लिखा आएगा- “Microphone on”
5. अब एप्स की लिस्ट दिखाई देगी और आपको जिस भी एप में रिकॉर्डिंग सेव करनी है, उसे सेलेक्ट कर सकते हैं।
6. रिकॉर्डिंग स्टार्ट करें। बस हो गया। आपकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग में वॉइसओवर एड हो जाएगा



Source link