New Year 2023 Celebration । कार्तिक आर्यन से लेकर आलिया भट्ट तक हस्तियों ने कुछ इस अंदाज में किया नए साल का स्वागत, देखिए तस्वीरें


अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर का नाईट सूट पहना हुआ है और सिर पर मिक्की माउस वाली कैप पहनी हुई है। इसके अलावा आलिया ने एक फ्रेंड के साथ भी फोटो शेयर की है।

दुनियाभर के लोगों ने आतिशबाजियों के साथ 2023 की धमाकेदार शुरुआत की है। बॉलीवुड, टीवी से लेकर साउथ इंडस्ट्री की तमाम हस्तियां भी इससे अछूती नहीं रहीं। भारतीय कलाकारों ने बड़े खास अंदाज में नए साल का स्वागत किया है। सभी हस्तियों ने अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर फैमिली के साथ नए साल का जश्न मनाया है, जिनकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अपने फैंस के साथ शेयर की। ऐसे में चलिए भारतीय कलाकारों के नए साल के जश्न पर एक नजर डाल लेते हैं।

आलिया भट्ट

17481728932 0 Alia Bhatt

अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं। अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने ब्लैक कलर का नाईट सूट पहना हुआ है और सिर पर मिक्की माउस वाली कैप पहनी हुई है। इसके अलावा आलिया ने एक फ्रेंड के साथ भी फोटो शेयर की है।

मलाइका अरोड़ा

17480028296 0 Malaika Arora

मलाइका अरोड़ा ने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर, वरुण धवन और नताशा दलाल के साथ नए साल का जश्न मनाते हुए तस्वीर शेयर की है। इसके अलावा अभिनेत्री ने अपने बॉयफ्रेंड को किस करते हुए भी एक तस्वीर शेयर की है। मलाइका ने अपनी जगह का खुलासा नहीं किया है।

अनन्या पांडे

17474391896 0 Ananya

बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने थाईलैंड में अपने नए साल का जश्न मनाया। जानकारी के लिए बता दें, अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा भी अभिनेत्री के साथ थाईलैंड में मौजूद हैं। अनन्या ने नए साल पर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी कई तस्वीरें शेयर की है जो अब इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

विजय देवरकोंडा

17470837687 0 Vijay Deverakonda

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा ने भी नए साल पर अपने फैंस को ट्रीट देते हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर में अभिनेता पुल में शैंपिंग की बोतल लिए खड़े नजर आ रहे हैं। विजय ने अपनी लोकेशन का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उनकी तस्वीरों से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह मालदीव में हैं।

विराट कोहली

17472532074 0 Virat Kohli

बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली नए साल का जश्न मनाने दुबई गए हुए हैं। दोनों सितारों ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर कई तस्वीरें शेयर की है और इसी के साथ उन्होंने अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं भी हैं। विराट और अनुष्का शेयर की गई तस्वीरों में काफी खूबसूरत लग रहे हैं।

कार्तिक आर्य

17483044960 0 KARTIK AARYAN

अभिनेता कार्तिक आर्यन ने भी अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह शाहरुख खान वाला पोज देते नजर आ रहे हैं। अपनी इस तस्वीर के साथ अभिनेता ने फैंस को नए साल की बधाई दी। अंकारी के लिए बता दे कार्तिक आर्यन इन दिनों दिन में है।



Source link