Feb 13, 2023
12:31 AM (IST)
बिग बॉस 16 के विनर बने एमसी स्टेन
‘बिग बॉस 16’ की ट्रॉफी एमसी स्टेन (MC Stan) ने अपने नाम की है। शिव ठाकरे (Shiv Thakare) को हराकर एमसी स्टेन (MC Stan) अब ‘बिग बॉस 16’ के विनर बन चुके हैं। टॉप 5 फाइनलिस्ट में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, शालिन भनोट और अर्चना गौतम थीं। लेकिन आखिर में रैपर एमसी स्टेन ही दर्शकों की पहली पसंद बने। इस शो की चमचमाती ट्रॉफी के साथ एमसी स्टेन को 31 लाख 80 हजार रुपए की ईनाम राशि भी मिली है।
Feb 13, 2023
12:17 AM (IST)
प्रियंका चाहर चौधरी हुईं बाहर
‘बिग बॉस 16’ से प्रियंका चाहर चौधरी बेघर हो गई हैं, जिसके बाद अब घर में सिर्फ शिव ठाकरे और रैपर एमसी स्टैन हैं। इन दोनों में से ही कोई एक अपने सिर पर ताज सजाएगा।
Feb 12, 2023
11:54 PM (IST)
शिव और प्रियंका के बीच टक्कर
बिग बॉस 16 में फिनाले की जंग से पहले ही सलमान खान ने शिव और प्रियंका को एक दूसरे के आमने-सामने खड़ा कर दिया है। दोनों एक दूसरे को चैलेंज देते हुए परफॉर्म कर रहे हैं। दोनों की आंखों में टशन साफ दिख रही है।
Feb 12, 2023
11:44 PM (IST)
सोशल मीडिया पर छाए हैं शिव और प्रियंका
‘बिग बॉस 16’ के विनर के नाम का ऐलान जल्द ही होने वाला है। ऐसे में ये शो लगातर ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है, शो में टॉप तीन कंटेस्टेंट्स में एससी स्टैन, शिव ठाकरे और प्रियंका चौधरी हैं। मगर सोशल मीडिया पर शिव ठाकरे और प्रियंका ही छाए हैं, लोग कयास लगा रहे हैं कि इन दोनों में से ही कोई विनर बनेगा।
Feb 12, 2023
11:39 PM (IST)
अब्दु रोजिक ने गाया गाना
बिग बॉस 16 के स्टेज पर अब्दु रोजिक ने सबके लिए गाना गाया।
Feb 12, 2023
11:24 PM (IST)
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित का डांस
‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss) के फिनाले में शो की फाइनलिस्ट प्रियंका चाहर चौधरी अपने पक्के दोस्त अंकित के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। दोनों बॉलीवुड के गाने ‘इस दीवाने लड़के को कोई समझाए’ पर डांस कर रहे हैं।
Feb 12, 2023
11:11 PM (IST)
‘तेरे इश्क मैं घायल’ को प्रमोट करने आए करण कुंद्रा
करण कुंद्रा, रीम शेख और गश्मीर महाजनी अपने शो ‘तेरे इश्क मैं घायल’ को प्रमोट करने के लिए आए। जहां गोरी ने करण के साथ डांस किया तो गश्मीर महाजनी ने सुंबुल के साथ डांस किया। रीम शेख ने सलमान खान के साथ अपने शो के टाइटल ट्रैक पर रोमांटिक डांस किया।
Feb 12, 2023
10:49 PM (IST)
टीना दत्ता की विश
बिग बॉस 16 के फिनाले में आज टीना दत्ता की विश सलमान खान ने पूरी की है। टीना दत्ता अपने फेवरेट सलमान खान के साथ साइकिल पर बैठना चाहती थीं और सलमान ने उनकी विश पूरी की। सलमान ने स्टेज पर टीना को बैठाकर साइकिल चलाई।
Feb 12, 2023
10:18 PM (IST)
शालीन के बाद अब अर्चना भी हुईं बाहर
19 हफ्तों के सफर के बाद आज अर्चना गौतम का सफर घर से खत्म हो चुका है, चौथे नंबर पर अर्चना गौतम बाहर हो गईं हैं। जिसके बाद फाइनल टॉप 3 में शिव, प्रियंका और स्टैन पहुंच गए हैं।
Feb 12, 2023
10:14 PM (IST)
‘बिग बॉस’ के मंच पर ‘गदर 2’ की कास्ट
‘बिग बॉस 16’ के सेट पर सनी देओल और अमीषा पटेल की एंट्री हुई है। वहीं अब्दु रोजिक खुद तारा सिंह के गेटअप में आए हैं और सकीना यानी अमीषा पटेल को इंप्रेस कर रहे हैं। अब्दु ने ‘गदर’ का फेमस डायलॉग भी बोला।
Feb 12, 2023
10:07 PM (IST)
मंडली का डांस
शो में मंडली काफी चर्चा में रही है। ग्रैंड फिनाले में मंडली के पांचों सदस्य एक साथ परफॉर्म करते नजर आ रहे हैं। शिव, स्टेन, अब्दु, साजिद, निमृत और सुंबुल बॉलीवुड के हिट गानों पर डांस कर रहे हैं।
Feb 12, 2023
10:03 PM (IST)
‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहला सॉन्ग ‘नय्यो लगदा’
सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ का पहला सॉन्ग ‘नय्यो लगदा’ बिग बॉस 16 के स्टेज पर लॉन्च किया है।
Feb 12, 2023
9:48 PM (IST)
घर से बेघर हुए शालीन भनोट
‘बिग बॉस 16’ (Bigg Boss 16) के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में से सबसे पहले शालीन भनोट घर से बाहर हुए हैं। जिसके बाद अब अर्चना गौतम, शिव ठाकरे, प्रियंका चाहर चौधरी और एमसी स्टैन बचे हैं।
Feb 12, 2023
9:42 PM (IST)
बिग बॉस ने प्राइज मनी बढ़ाने के लिए खेला गेम
बिग बॉस ने सभी पांच फाइनलिस्ट, प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, शालिन भनोट और अर्चना गौतम को टास्क दिया है कि वो ये बताएंगे कि सबसे पहले आज घर से कौन निकलेगा। अगर घरवालों का नतीजा और ऑडियंस का फैसला एक निकला तो प्राइज मनी बढ़ जाएगी।
Feb 12, 2023
9:37 PM (IST)
अर्चना गौतम के भाई का डांस
‘अनारकली डिस्को चली’ गाने पर अर्चना गौतम के भाई की स्पेशल परफॉर्मेंस हो रही है।
Feb 12, 2023
9:32 PM (IST)
अर्चना गौतम का डांस
अर्चना गौतम अपनी खास परफॉर्मेंस दे रही हैं जिसमें वह श्रीदेवी के गाने ‘हवा हवाई’ पर डांस कर रही हैं।
Feb 12, 2023
9:29 PM (IST)
सुम्बुल के पापा की हुई एंट्री
सुम्बुल के पापा तौकीर साहब के साथ सलमान खान ने खूब मस्ती की और साथ मिलकर एमसी स्टैन की क्लास लगाई। सलमान ने तौकीर साहब से कहा कि आप ने जो बाहर से गेम खेला है, उससे सबको पीछे छोड़ दिया है।
Feb 12, 2023
9:19 PM (IST)
इंटरनेशनल रिएलिटी शो में अब्दु रोजिक
तजाकिस्तान से आए अब्दू रोजिक अब इंटरनेशनल स्टार बन चुके हैं। Bigg Boss 16 के फिनाले में सलमान खान ने बताया कि अब्दू रोजिक इंटरनेशनल रिएलिटी शो ‘बिग ब्रदर’ (Big Brother) का हिस्सा बनने वाले हैं।
Feb 12, 2023
9:08 PM (IST)
कंटेस्टेंट्स के घरवालों की एंट्री
बिग बॉस 16 के घर में सभी टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की घरवालों की एंट्री हुई है, जिन्हें देखकर सभी भावुक हो रहे हैं। अर्चना गौतम ने शिव की मां से माफी मांगी है।
Feb 12, 2023
9:06 PM (IST)
टीना दत्ता की एंट्री
बिग बॉस 16 के एक्स कंटेस्टेंट मंच पर पहुंचे, जहां टीना दत्ता भी नजर आईं। सभी एक्स कंटेस्टेंट ने सलमान खान की एंट्री से पहले बिग बॉस एंथम गाया।
Feb 12, 2023
9:03 PM (IST)
सलमान खान की एंट्री
बिग बॉस के एंथम के साथ ग्रैंड फिनाले एपिसोड में सलमान खान की धमाकेदार एंट्री हो चुकी है।
Feb 12, 2023
9:01 PM (IST)
सभी घरवालों की जर्नी
बिग बॉस में अभी सभी घरवालों की जर्नी दिखाई जा रही है, जिसे देखकर घर वाले भावुक हो रहे हैं। इस जर्नी वीडियो की शुरुआत शालीन और टीना के साथ होती है और फिर बाकियों की एंट्री होती है।
Feb 12, 2023
8:53 PM (IST)
सकीना के लिए अब्दु का तोहफा
स्पेशल गेस्ट बनकर ‘गदर’ के तारा सिंह और उनकी सकीना, यानी सनी देओल और अमीषा पटेल आ रहे हैं जिनके लिए अब्दु रोजिक खास गिफ्ट लाए हैं।
Feb 12, 2023
8:47 PM (IST)
कृष्णा अभिषेक की एंट्री
कृष्णा अभिषेक ने एक बार फिर घर में ढोल वालों के साथ धमाकेदार एंट्री की है। कृष्णा अभिषेक बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के गेटअप में नजर आ रहे हैं। कृष्णा अभिषेक की बातों को सुनकर घर वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
Feb 12, 2023
8:42 PM (IST)
भारती ने प्रियंका से पूछे सवाल
भारती सिंह इस समय प्रियंका चाहर चौधरी से घरवालों से जुड़े हुए सवाल कर रही हैं।
Feb 12, 2023
8:33 PM (IST)
अमीषा और सलमान का डांस
फिनाले एपिसोड में ‘गदर 2’ से तारा सिंह यानी सनी देओल और सकीना यानी अमीषा पटेल आएंगी। दोनों शो के होस्ट सलमान खान के साथ स्टेज पर धमाकेदार परफॉर्मेंस देंगे।
Feb 12, 2023
8:32 PM (IST)
शालीन की जर्नी
भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक घरवालों को शालीन और टीना की जर्नी लाइव दिखा रहे हैं। भारती और कृष्णा उनकी एक्टिंग की नकल उतार रहे हैं, जिसे देखकर घर के सभी लोग हंस-हंस के लोटपोट हो रहे हैं।
Feb 12, 2023
8:29 PM (IST)
अर्चना और MC Stan के बीच जुबानी जंग
फिनाले एपिसोड में एमसी स्टैन (MC Stan) और अर्चना एक दूसरे की कमियां बता रहे हैं। एमसी स्टैन का कहना है कि अर्चना टीवी पर दिखने के लिए कुछ भी करती है।
Feb 12, 2023
8:19 PM (IST)
सनी देओल और अमीषा के साथ आएंगे अब्दु रोजिक
‘बिग बॉस 16’ के सेट पर सनी देओल और अमीषा पटेल की भी एंट्री होगी। अमीषा पटेल फ्लोरल प्रिंट साड़ी में नजर आने वाली हैं, दोनों के साथ अब्दु रोजिक भी ‘गदर’ फिल्म के तारा सिंह के गेटअप में दिखाई देंगे। अब्दु रोजिक अपनी सकीना यानी अमीषा पटेल के लिए ताजमहल भी लाए हैं।
Feb 12, 2023
8:03 PM (IST)
सौंदर्या और अर्चना की दोस्ती
सौंदर्या और अर्चना ने बिग बॉस के स्टेज पर एक दूसरे की तारीफ की।
Feb 12, 2023
7:57 PM (IST)
साजिद ने की शिव की तारीफ
साजिद खान ने शिव की तारीफ की और समझाया कि अगर तुम्हें ट्रॉफी नहीं भी मिले तो भी निराश मत होना, क्योंकि सब कुछ जनता के हाथ में है।
Feb 12, 2023
7:48 PM (IST)
टीना दत्ता नहीं हुईं शामिल
बिग बॉस 16 में हिस्सा ले चुके पूर्व कंटेस्टेंट फिर से शो में पहुंचे हैं लेकिन टीना दत्ता इनमें नजर नहीं आ रही हैं। फिलहाल अभी म्यूजिकल चेयर का गेम चल रहा था जिसकी विनर अर्चना बनी हैं।
Feb 12, 2023
7:30 PM (IST)
भारती घरवालों के साथ खेल रही हैं गेम
कॉमेडियन भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक एक-एक करके घर वालों के साथ म्यूजिकल चेयर वाला गेम खेल रहे हैं जिसमें दोनों टीमों से लोग लिए गए हैं।
Feb 12, 2023
7:21 PM (IST)
एमसी स्टैन के रैप का जलवा
बिग बॉस के घर के सभी कंटेस्टेंट्स एक-एक कर के अपना-अपना रैप सुना रहे हैं। शालीन ने अपने रैप से एमसी स्टैन को दिया जबरदस्त जवाब।
Feb 12, 2023
7:19 PM (IST)
बिग बॉस के घर में हुई इस सीजन के कंटेस्टेंट्स की एंट्री
‘बिग बॉस’ सीजन 16 के फिनाले एपिसोड में सभी घरवालों की एक बार फिर एंट्री हुई है। जहां साजिद की मंडली खूब धमाल मचा रही है।
Feb 12, 2023
7:14 PM (IST)
भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक के घर वालों से सवाल
बिग बॉस 16 ग्रैंड फिनाले एपिसोड में भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक घर वाले कंटेस्टेंट्स के साथ सवाल कर रहे हैं। घर में अब्दु रोजिक और साजिद की एंट्री हो चुकी है।
Feb 12, 2023
7:11 PM (IST)
भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक की मस्ती
‘बिग बॉस 16’ के ग्रैंड फिनाले का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ और इसका धमाकेदार आगाज भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक की मस्ती के साथ हो रहा है।
Feb 12, 2023
6:44 PM (IST)
एमसी स्टैन के रैप पर होगा डांस
एमसी स्टैन (MC Stan) के रैप पर आज साजिद की मंडली करेगी डांस।
Feb 12, 2023
6:28 PM (IST)
एक बार फिर साथ होंगे सभी कंटेस्टेंट्स
‘बिग बॉस 16’ के ग्रैंड फिनाले एपिसोड में एक बार फिर सभी कंटेस्टेंट्स एक साथ नजर आने वाले हैं।
Feb 12, 2023
6:15 PM (IST)
अर्चना की स्पेशल परफॉर्मेंस
टीवी की दुनिया के कॉन्ट्रोवर्शियल रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के 16वें सीजन के फिनाले में अर्चना की स्पेशल परफॉर्मेंस होने वाली है।
Feb 12, 2023
6:12 PM (IST)
फिनाले में अब्दु रोजिक का डांस
बिग बॉस 16 के ग्रैंड फिनाले में अब्दु रोजिक भी अपनी मंडली के साथ डांस करने वाले हैं। सभी की जैकेट पर #हक से Mandali लिखा नजर आ रहा है।
Feb 12, 2023
6:03 PM (IST)
दर्शकों को हंसाने आ रहीं भारती सिंह
बिग बॉस सीजन 16 का फिनाले में कॉमेडियन भारती सिंह और कृष्णा अभिषेक हंसी का तड़का लगाएंगे। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो छाया हुआ है।
Feb 12, 2023
6:00 PM (IST)
फिनाले में #PriyAnkit करेंगे डांस
‘बिग बॉस 16’ के ग्रैंड फिनाले में प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता का डांस देखने को मिलने वाला है। दोनों के जबरदस्त डांस का प्रोमो वीडियो ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है।