Maruti के इस नई एसयूवी से घबराई Mahindra, जानें इसके धांसू फीचर्स – Times Bull


Maruti Jimny SUV: 2030 में हुए ऑटो एक्सपो में मारुति ने अपनी पहली ऑफ रोडर एसयूवी जिम्मी को पेश किया था। इसके साथ ही उसकी बुकिंग भी शुरू कर दी थी। अब तक इस कार के कुल 16500 से ज्यादा बुकिंग हो चुके हैं। इसका लुक लोगों को काफी पसंद आ रहा है। मारुति की कारें हमेशा ही कस्टमर फ्रेंडली होती हैं। यही कारण है कि लोग इस पर काफी भरोसा दिखा रहे हैं। इंतजार लोगों को काफी समय से था और इसके लॉन्च होते ही लोगों ने इसे बुक करना शुरू कर दिया। भारत में इसका रिस्पांस काफी जबरदस्त है।

यह भी पढ़ें:-जबरदस्त फीचर्स के साथ लॉन्च होगी Maruti की ये सस्ती 7 सीटर, माइलेज होगा बेहतरीन

यूपी को हर दिन 700 से ज्यादा लोग कर रहे हैं। अभी यह आंकड़ा 15000 के पार है। यह आंकड़ा बता देता है कि यह एसयूवी कितनी पॉपुलर हो गई है। इसका क्रेज इतना है कि 5 दिन के अंदर ही इसे 5000 से ज्यादा लोगों ने बुक किया था।

यह भी पढ़ें:-कभी नहीं देखा होगा 3 पहिले वाला स्कूटर, Yamaha ने किया कारनामा

Maruti Suzuki Jimny की खूबियां

इसमें बहुत बड़ा व्हीलबेस दिया गया है इसके साथ ही इसे 5 डोर वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा। थ्री डोर मॉडल के मुकाबले यह 340 मिली मीटर लंबी होने वाली है। इसकी लंबाई 3985 मिली मीटर, चौड़ाई 1645 मिली मीटर और ऊंचाई 1720 मिली मीटर की होगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें 15 इंच के एलॉय व्हील्स, सर्कुलर हेडलैंप, स्लेटेड ग्रिल जैसे अन्य चीजें दी जाएंगी। इसके डिजाइन को बेहद ही यूनिक और जिप्सी जैसा रखा गया है। इस कार की केबिन में 9 इंच टचस्क्रीन डिस्पले, स्टीयरिंग व्हील, सर्कुलर डायल डैशबोर्ड दिया जाने वाला है।

मारुति जिम्नी में 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलने वाला है। यह इंजन 103 बीएचपी का पावर और 34 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करेगा। ट्रांसमिशन की बात करें तो इससे टू व्हील ड्राइव और फोर व्हील ड्राइव ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा इसमें 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक और 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का विकल्प दिया जाएगा।



Source link