Lucky Plants: आज ही मनी प्लांट नहीं बल्कि लगा लें ये पौधा, कभी नहीं होगी पैसों की कमी – Times Bull


Lucky Plants for House: वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है, जिसे आप घर में लगाकर अपनी किस्मत को चमका सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी लोगों को जीवन में सफलता नहीं मिलती है। जिसकी वजह से कुछ लोग दुःखी रहने लग जाते हैं, क्योंकि पैसों की तंगी होने की वजह से वो परिवार की जरुरत को पूरा नहीं कर पाते हैं। इसलिए आप इन पौधों को घर में लगाकर सुख-समृद्धि प्राप्त कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इन पौधों को घर में लगाने के बाद धन की आवक भी बढ़ जाती है।

इन्‍हें घर के लिए सबसे लकी प्‍लांट बताया गया है। आपने देखा होगा कि ज्यादातर लोग अपने घरों में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं, लेकिन इसके अलावा भी कुछ पौधे ऐसे हैं, जिन्हें घर में लगाने के बाद पैसों की तंगी तो दूर होती ही है, इसके साथ ही घर का माहौल भी काफी अच्छा रहता है। ये पौधे पैसों को चुंबक की तरह खींचते हैं। तो आईये आज हम आपको कुछ ऐसे ही पौधे के बारे में आपको बताते हैं।

बांस का पौधा-
वास्‍तु शास्‍त्र में बांस के पौधे को काफी अच्छा बताया गया है। कहा जाता है कि इस पौधे को घर में लगाने से धन की बरसात होने लगेगी, इसे घर में लगाने से पहले कुछ बातों का ध्यान में जरुरत होती है। आप हमेशा इसे घर के अंदर उत्तर-पूर्व या उत्तर दिशा में बांस का पौधा लगाए।

अनार का पौधा-
अनार न केवल हमारे हेल्थ के लिए अच्छा होता है, बल्कि यह आर्थिक स्थिति के लिहाज से भी बहुत अच्‍छा है। ऐसा कहा जाता है कि घर में अनार के पौधे को लगाने से कर्ज से राहत मिलती है। इसके अलावा इसे लगाने से घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है. अनार के पौधे को कभी भी दक्षिण-पश्चिम दिशा में न लगाएं। इस दिशा में लगाने से उल्टा असर पड़ता है। फायदे के जगह नुकसान होता है।

दूब का पौधा-

भगवान गणेश की पूजा बिना दूब के अधूरी मानी जाती है। वास्तु में भी इसे काफी अच्छा बताया गया है। इसे घर में लगाने से ढेरों लाभ भी मिलता है। यह न केवल घर में सुख-समृद्धि, शांति लेकर आता है, बल्कि इससे घर का माहौल भी अच्छा बना रहता है।

इसके अलावा और भी कई पौधे हैं जिन्हें घर में लगाकर आप अपनी किस्मत को घर बैठे ही चमका सकते हैं। इन्हें मनी प्लांट से भी काफी अच्छा बताया गया है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Timesbull इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

 

 

 



Source link