Love Again: प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘लव अगेन’ का ट्रेलर रिलीज, निक जोनस का होगा कैमियो


ऐप पर पढ़ें

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस (Priyanka Chopra Jonas) का डंका अब हॉलीवुड में भी बजता है और अब वो ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) बीते लंबे वक्त से बड़े पर्दे पर नजर नहीं आई हैं और ऐसे में अब उनकी अपकमिंग फिल्म लव अगेन (Love Again) का ट्रेलर रिलीज हुआ है। प्रियंका के फैन्स इस बात से खुश हैं कि लंबे वक्त के बाद अपनी चहेती अदाकारा को किसी फिल्म में देख पाएंगे। फिल्म लव अगेन में प्रियंका चोपड़ा के साथ ही सैम ह्यूगन (Sam Heughan) और  सेलीन डायोन  (Celine Dion) प्रमुख किरदारों में नजर आएंगे। इसके साथ ही निक जोनस (Nick Jonas) का कैमियो भी होगा।

क्या है लव अगेन की कहानी

लव अगेन में प्रियंका के किरदार का नाम मीरा है, जिसके मंगेतर का निधन हो चुका है, लेकिन करीब 2 साल के बाद भी वो इससे आगे नहीं बढ़ पा रही है। प्रियंका अपने हाल को उसके नंबर पर मैसेज करती रहती हैं। हालांकि अब ये फोन नंबर जर्नलिस्ट रॉब के पास है, और ये किरदार सैम ह्यूगन  निभा रहे हैं। रॉब,मीरा की सच्चाई से काफी इम्प्रेस होता है और धीरे धीरे दोनों एक दूजे के करीब आ जाते हैं। वहीं रॉब की मदद सेलीन डायोन  करती दिखती हैं।

 

निक जोनस का कैमियो

लव अगेन का ट्रेलर इमोशन्स से भरपूर है और नाम की तरह ही ये दिखाता है कि प्यार दोबारा भी हो सकता है। इस ट्रेलर को एक बात और जो खास बनाती है वो ये कि इस में निक जोनस का भी कैमियो है। ट्रेलर में निक, प्रियंका के साथ कार में बैठे दिखते हैं और किस करने की कोशिश करते दिखते हैं। हालांकि दोनों सही से किस नहीं करते हैं। वहीं ट्रेलर में प्रियंका और सैम का किसिंग सीन भी है।

12 मई को रिलीज होगी फिल्म

गौरतलब है कि लव अगेन का निर्देशन जिम स्ट्रोस ने किया है और फिल्म 12 मई 2023 को थिएटर्स में रिलीज होगी। लव अगेन, मूल रूप से 2016 में रिलीज हुई जर्मन फिल्म SMS fur Dich पर आधारित है, जिसका निर्देशन Karoline Herfurth ने किया था। पहले फिल्म का नाम ‘टेक्स्ट फॉर यू’ और इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी’ रखा गया था लेकिन बात नहीं बनी।

 



Source link