झारखंड: कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई, 4 नेताओं को पार्टी से सस्पेंड किया


Congress- India TV Hindi

Image Source : REPRESENTATIVE PICTURE
कांग्रेस

रांची: झारखंड कांग्रेस ने राज्य के महासचिव आलोक दुबे और डॉ. राजेश गुप्ता समेत 4 नेताओं के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कांग्रेस ने इन चारों नेताओं को पार्टी से 6 साल के लिए सस्पेंड कर दिया है। अनुशासन समिति ने राज्य नेतृत्व के खिलाफ गतिविधियों के लिए आलोक दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव, डॉ राजेश गुप्ता और साधु शरण गोप को निलंबित करने की सिफारिश की थी।

पार्टी ने क्यों की कार्रवाई

इस बारे में पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है। लेकिन ये जरूर कहा जा रहा है कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने की वजह से कांग्रेस ने इन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है। मिली जानकारी के मुताबिक, इन नेताओं ने प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ आंदोलन छेड़ रखा था। 

21 दिसंबर 2022 को इन नेताओं से स्पष्टीकरण मांगा गया था लेकिन 14 दिनों के बाद भी इन लोगों ने कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। इन नेताओं ने अपने जवाब के लिए एक महीने का समय भी मांगा लेकिन उसे स्वीकार नहीं किया गया। 

ये भी पढ़ें- 

राहुल गांधी अपने भाषण पर फिर घिरे, लोकसभा सचिवालय ने दिया नोटिस, इतनी तारीख तक देना होगा जवाब

संसदीय कार्यवाही से खरगे की स्पीच हटाने और पाटिल के निलंबन को लेकर जमकर बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, जानें क्या कहा

Latest India News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Politics News in Hindi के लिए क्लिक करें भारत सेक्‍शन





Source link