IPL 2023 Updates 26 Feb 2023: आईपीएल दुनिया की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली क्रिकेट लीग है। यहां खेलकर कई स्टार प्लेयर्स ने अपना करियर बनाया है। आईपीएल में खेलने पर प्लेयर्स को पैसा और शोहरत दोनों ही मिलती हैं। इस बार आईपीएल होम अवे फॉर्मेट में खेला जाएगा, जिसके लिए सभी टीमों ने कमर कस ली है, लेकिन इससे पहले ही कई टीमों के खिलाड़ी चोटिल हैं और उनके सामने इंजरी की समस्या है।
इस ब्लॉग को नीचे स्क्रॉल करें और देखें आईपीएल से जुड़े सभी ताजा अपडेट:-
Latest Cricket News
Live updates :IPL 2023 Live Updates: जानें आईपीएल से जुड़े सभी अपडेट्स
Refresh
-
Mar 26, 2023
7:09 AM (IST)
इस खिलाड़ी के खेलने पर सस्पेंस
आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था। तब मोहसिन खान ने लखनऊ की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 9 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए थे, लेकिन आईपीएल 2023 में उनके खेलने पर भी सस्पेंस नजर आ रहा था।
-
Mar 26, 2023
6:56 AM (IST)
पंजाब किंग्स को लगा तगड़ा झटका
पंजाब किंग्स के स्टार बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2023 में नहीं खेल पाएंगे। फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह मैथ्यू शॉर्ट को शामिल किया है।
-
Mar 26, 2023
6:45 AM (IST)
रजत पाटीदार हुए बाहर!
आईपीएल 2022 में आरसीबी की टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार चोटिल होने की वजह से आईपीएल 2023 के शुरुआती मैचों में नहीं खेल पाएंगे। पिछले सीजन उन्होंने अपने दम पर आरसीबी की टीम को कई मैच जिताए थे।