अक्षर पटेल
IPL 2023: आईपीएल 2023 अब से कुछ ही दिन में शुरू होने जा रहा है। इस लीग के शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को तब सबसे बड़ा झटका लगा जब उनके कप्तान ऋषभ पंत एक कार एक्सीडेंट में बुरी तरह से घायल हो गए। ऋषभ अपनी इंजरी के कारण पूरी सीरीज नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह था कि उनकी जगह कौन सा खिलाड़ी टीम की कप्तानी करेगा। अब दिल्ली कैपिटल्स के टीम मैनेजमेंट ने इस सवाल का जवाब देते हुए अपने नए कप्तान का चुनाव कर लिया है।
अक्षर पटेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी
आईपीएल के आगामी सीजन में ऋषभ पंत की गैरमौजूदगी में डेविड वॉर्नर दिल्ली कैपिटल्स की टीम के नए कप्तान होंगे। दिल्ली कैपिटल्स के टीम मैनेजमेंट ने इसे लेकर अब ऐलान कर दिया है। गुरुवार को अपने सोशल मीडिया पर दिल्ली कैपिटल्स ने इस बात का ऐलान करते हुए सभी को जानकारी दी कि डेविड वॉर्नर उनके टीम के नए कप्तान होंगे। वहीं उपकप्तान का भी ऐलान कर दिया गया है। दिल्ली कैपिटल्स ने इस सीजन के लिए भारत के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल को टीम का उपकप्तान बना दिया है।
Latest Cricket News