पुराने लैपटॉप के स्लो होने की परेशानी हो जाएगी छुमंतर, अगर फॉलो करेंगे ये 5 Tips


नई दिल्ली। हमारे लैपटॉप अक्सर हमारे जीवन में अहम भूमिका निभाते हैं। चाहें काम हो या फिर मनोरंजन, लैपटॉप हमारे बेहद ही काम आता है। लेकिन कई लैपटॉप पुराना लगने लगता है। चाहें उसे कुछ दिन पहले ही क्यों न खरीदा हो, जब लैपटॉप स्लो होने लगता है तो उसका एक्सपीरिंयस भी कम हो जाता है। हालांकि, अगर कुछ बातों का ख्याल रखा जाए तो लैपटॉप को हमेशा नए जैसा रखा जा सकता है। चलिए जानते हैं इन बातों के बारे में।

1. फाइल्स और ऐप्स को करें क्लीन:
जब आप लैपटॉप पर काम कर रहे होते हैं तो काफी सारी फाइल्स डाउनलोड हो जाती हैं। सिर्फ फाइल्स ही नहीं बल्कि फोटोज और डॉक्यूमेंट्स भी डाउनलोड हो जाते हैं। आपको इन्हें या तो कैटेगराइज करना होता है या फिर बेकार की फाइल्स को डिलीट कर देना होता है। ऐसा करने से आपका लैपटॉप एकदम क्लीन लगता है एकदम नए जैसा।

2. लैपटॉप का एक्सटीरियर करें क्लीन:
अगर आप लैपटॉप को नए जैसा करना चाहते हैं तो आपको इसके एक्सटीरियर को साफ करना होगा। लैपटॉप का रोजाना इस्तेमाल करते करते ये बहुत गंदा हो जाता है। ऐसे में इसे साफ करना सही रहेगा। साथ ही लैपटॉप की स्क्रीन को भी साफ कर लें। लेकिन इसे किसी कॉटन कपड़े से ही साफ करें। स्क्रीन काफी सेंसिटिव होती है ऐसे में इसे ठीक तरह से साफ करना बेहद जरूरी है। आप किसी टेक्नीशियन को बुलाकर भी इसे साफ करा सकते हैं। वो लैपटॉप को अच्छे से साफ कर देगा।

3. ज्यादा रैम करें एड:
अगर लैपटॉप स्लो हो जाता है तो बहुत ही परेशानी आती है। लैपटॉप का स्लो होना एक आम परेशानी है। ऐसे में अगर आप अपने लैपटॉप की रैम को बढ़ा लेते हैं तो आपका लैपटॉप रॉकेट की स्पीड से चलना पड़ता है। ऐसा करने से लैपटॉप नया जैसा हो जाता है।

4. लैपटॉप कवर खरीदें:

अगर लैपटॉप में थोड़ा भी स्क्रैच आ जाता है तो वो पुराना लगने लगता है। ऐसे में लैपटॉप कवर लैपटॉप को नया जैसा दिखने में मदद करता है।

5. लैपटॉप का फैन करें साफ:
लैपटॉप की परफॉर्मेंस में इसका फैन काफी अहम रोल अदा करता है। यह लैपटॉप को गर्म होने से बचाता है। यह लैपटॉप के कंपोनेंट्स को कूल और सेफ रखता है। आपको समय-समय पर लैपटॉप के फैन को भी साफ करना चाहिए जिससे लैपटॉप के कंपोनेंट्स कूल रह पाएं और लैपटॉप स्मूद काम कर सके।



Source link