Hrithik Roshan-Saba: जल्द ही शादी के बंधन में बंधेंगे ऋतिक रोशन और सबा आजाद इस दिन लेंगे सात फेरे


Publish Date: | Fri, 03 Mar 2023 02:30 PM (IST)

Hrithik Roshan-Saba: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन और सबा आजाद का रिश्ता इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों को अक्सर एक साथ पैपराजी ने स्पाॅट किया है। फैंस का भी इस जोड़ी को खूब प्यार मिलता है। ऋतिक और सबा इंडस्ट्री के सबसे क्यूट कपल में से एक हैं। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ट्वीट वायरल हुआ है। इससे ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि शायद जल्द ही ऋतिक और सबा शादी के बंधन में बंध सकते हैं। ऋतिक फिलहाल अपनी गर्लफ्रेंड सबा के साथ हैप्पी स्पेस में हैं। वहीं वायरल ट्वीट की मानें, तो दोनों अपने इस प्यार को एक नया आयाम देना चाहते हैं।

जल्द ही शादी करेंगे ऋतिक और सबा

बता दें कि एक वेरिफाइड हैंडल से वायरल ट्वीट इंटरनेट पर छाया हुआ है। ट्वीट के मुताबिक ऋतिक नवंबर 2023 में सबा के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं मिली है। इस बात पर ऋतिक और सबा ने भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। इससे पहले भी खबरें आई थीं कि ऋतिक एक बार फिर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार ऋतिक और सबा दोनों एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं, उनके परिवार ने भी दोनों के रिश्ते को खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया है।

ऑफिशियल किया था अपना रिश्ता

दरअसल करण जौहर के 50वें जन्मदिन का पार्टी पर ऋतिक और सबा ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। इस कपल ने एक साथ बैश में भाग लिया और पूरी पार्टी में हाथ पकड़े देखा गया। इसके साथ ये भी बताया जा रहा था कि ऋतिक ने पार्टी में सबा को अपनी गर्लफ्रेंड बताकर परिचय करा रहे थे। वहीं ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे दीपिका पादुकोण के साथ सिद्धार्थ आनंद की फाइटर में दिखाई देंगे। इस फिल्म में अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर भी लीड रोल में हैं। वहीं सबा पेशे से एक म्यूजिशियन हैं, इसके अलावा वे कई इंडियन फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।

Posted By: Ekta Sharma

मनोरंजन
मनोरंजन

 





Source link