भारत में बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोगों के पास उनका पीएफ खाता है। कर्मचारियों की सैलरी का कुछ अंश हर महीने कटकर उनके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। प्रोविडेंट फंड का पैसा कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करता है। हालांकि, कई बार कर्मचारियों को आपात स्थिति में पैसों की जरूरत होती है। ऐसे में कई बार लोग पीएफ खाते से पैसों को निकालने की कोशिश करते हैं। हालांकि, पीएफ खाते से पैसों को निकालने में काफी समय लगता है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से आप एक घंटे में एक लाख रुपये तक की राशि अपने खाते से निकाल सकते हैं। ईपीएफओ मेडिकल इमरजेंसी में पीएफ खाते से 1 लाख रुपये की राशि निकालने की सुविधा देता है। अगर किसी व्यक्ति या उसके परिवार के सदस्य को गंभीर बीमारी है और उसे तत्काल पैसों की जरूरत है, तो इस स्थिति में वह आसानी से पीएफ खाते से 1 लाख रुपये तक की राशि ट्रांसफर कर सकता है।
मेडिकल एडवांस को क्लेम करने के लिए कर्मचारी या उसके परिवार का मरीज अस्पताल में भर्ती होना जरूरी है। वहीं अगर मरीज निजी अस्पताल में भर्ती हुआ है, तो उसकी जांच होगी। ईपीएफ की इस सुविधा के अंतर्गत आप 1 लाख रुपये तक का एडवांस निकाल सकते हैं।
एडवांस क्लेम करने के लिए आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ पर विजिट करना है। लॉगिन करने के बाद आपको होम पेज पर ऑनलाइन एडवांस क्लेम पर क्लिक करना होगा।
नेक्स्ट स्टेप पर आपको nifiedportalmem.epfindia.gov.in/memberinterface की लिंक पर क्लिक करना होगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको क्लेम फॉर्म 31,19,10 डी भरना है। अब आपको अपने बैंक खाते के आखिरी 4 अंक दर्ज करके वेरीफाई करना है। इसके बाद आपकी स्क्रीन पर Proceed For online Claim का ऑप्शन शो होगा। अब ड्रॉप डाउन मेन्यू में जाकर पीएफ एडवांस के विकल्प का चयन करें।
इसके बाद आपको यहां उस कारण का जिक्र करना है, जिसके लिए आप पैसों को निकालने जा रहे हैं। नेक्स्ट स्टेप पर आपको अमाउंट दर्ज करके चेक की स्कैन कॉपी अपलोड करके अपने पते को दर्ज करना होगा। इस प्रोसेस को करने के बाद आपको गेट आधार ओटीपी के विकल्प को चयन करना है। कुछ देर बाद आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी दर्ज करने के बाद आपका एडवांस क्लेम हो जाएगा। इसके बाद मात्र 1 घंटे के अंदर आपके पीएफ क्लेम का पैसा आ जाएगा।