Divya Bharti Birth Anniversary 2022: लाडला-मोहरा जैसी हिट फिल्मों में थीं दिव्या भारती निधन के बाद दूसरी एक्ट्रेसेस को मिली ये फिल्में


Divya Bharti Birth Anniversary 2022: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री दिव्या भारती (Divya Bharti) का आज (25 फरवरी) जन्मदिन है। यह अदाकारा 90 के दशक में सबसे महंगे सितारों में से एक थी। साल 1990 में तेलुगु फिल्म ‘बोब्लिली राजा’ (Bobbili Raja) से उन्हें फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिर ‘गीत’,’ बलवान’, ‘विश्वात्मा’, ‘दीवाना’, ‘दिल ही तो है’ और ‘शोला ओर शबनम’ जैसी फिल्मों ने दिव्या को रातों रात सुपर स्टार बना दिया। अभिनेत्री जहां दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना रही थी, लेकिन अचानक 5 अप्रैल 1993 को उनकी रहस्यमय तरीके से मौत की खबर आई। दिव्या भारती (Divya Bharti) के निधन के बाद फिल्म उद्योग सदमें में चला गया और उनकी आने वाली सभी फिल्में दूसरे हिरोइनों के खाते में चली गई। दिव्या के जन्मदिन पर आईए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में, जहां उनकी जगह दूसरी अभिनेत्रियों को साइन किया गया। साथ वह फिल्म काफी हिट रही।

लाडला: साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म लाडला (Laadla) में दिव्या भारती (Divya Bharti) को चुना गया था। लेकिन उनके असामयिक मौत के बाद श्रीदेवी (Sridevi) के हिस्से में यह मूवी आई। इस मूवी में अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म के निर्देशक राज कंवर थे।

मोहरा: अपने करियर में दिव्या को कई बड़े फिल्म निर्माता साइन करना चाहते थे। अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और सुनिल शेट्टी (Sunil Shetty) की फिल्म मोहरा (Mohra) दिव्या भारती को ऑफर हुई थी। दिवंगत अभिनेत्री ने कुछ दिन फिल्म की शूटिंग भी की थी। लेकिन मृत्यु के बाद रवीना टंडन (Raveena Tandon) ने उनकी जगह ले ली। 1994 में राजीव राय निर्देशित फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट रही थी।

हलचल: साल 1995 में अनीस बज्मी ने हलचल (Hulchul) फिल्म से अपने निर्देशन की शुरुआत की। इस फिल्म में दिव्या भारती को लिया गया था, लेकिन उनकी अचानक मृत्यु के बाद काजोल ने उनकी जगह ले ली। इस फिल्म में काजोल ने अपने पति अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

कर्तव्य: राज कंवर के निर्देशन में बनी फिल्म कर्तव्य (Kartavya) में दिव्या भारती लीड एक्ट्रेस थी। उन्होंने मूवी की शूटिंग भी शुरू कर दी थी। लेकिन उनके निधन के बाद जूही चावला को यह फिल्म मिली। कर्तव्य में संजय कपूर, अरुणा ईरानी, मौसमी चटर्जी, अमरीश पुरी, ओम पुरी, सईद जाफरी जैसे कलाकार थे।

Posted By: Arvind Dubey

 



Source link