ऐप पर पढ़ें
साउथ की एक और फिल्म सिनेमाघरों में आने वाली है। 2021-22 साउथ के लिए काफी अच्छा रहा था। ऐसे में इस साल भी साउथ की फिल्मों से काफी उम्मीदें हैं। तेलुगू की एक और धमाकेदार फिल्म दशहरा (Dasara) का टीजर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में नानी मुख्य रोल में हैं। टीजर में नानी को देखकर फैन्स को पुष्पा की याद आ गई। फिल्म को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे दशहरा पुष्पा को टक्कर देने आ रही है। खास बात रह रही कि एसएस राजमौली ने टीजर को शेयर करते हुए इसकी जमकर तारीफ की।
क्या है कहानी
फिल्म एक छोटे से गांव के लड़के कहानी है जो अपने लोगों के लिए लड़ता है। टीजर कई जगह पुष्पा जैसी झलक देती है। टीजर की शुरुआत वीरलापल्ली गांव से होती है, जो कोयले के ढेर से घिरा हुआ है। नानी का किरदार बैकग्राउंड में वॉयसओवर से बताता है कि गांव के लोगों के लिए शराब पीना यहां की परंपरा है।
टीजर के आखिर में नानी कहते हैं, मुझे नतीजों की परवाह नहीं है। चलो सभी को नीचे ले जाते हैं। उनके हाथ में कुल्हाड़ी है और नीचे की ओर दौड़ते हैं। टीजर के आखिर में नानी अपने अंगूठे के किनारे धारदार हथियार से काटते हैं और माथे पर खून लगाते हैं।
कई भाषाओं में होगी रिलीज
फिल्म का निर्देशन श्रीकांत ओडेला ने किया है और इसमें कीर्ति सुरेश, साई कुमार और शाइन टॉम चाको भी हैं। एसएस राजामौली ने टीजर को शेयर किया। उनके अलावा धनुष, शाहिद कपूर, दलकीन सलमान और रक्षिति शेट्टी ने अपनी-अपनी भाषाओं में टीजर को शेयर किया है।
एसएस राजामौली ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, दशहरा के टीजर पसंद आया। नानी का कमाल का मेकओवर है। एक नए निर्देशक को इस तरह फिल्म बनाते हुए देखना बहुत अच्छा लगा। ऑल द बेस्ट।
फिल्म वर्ल्डवाइड 30 मार्च 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।