Bihar Women Income: बिहार ही नहीं यूपी-दिल्ली में भी चलता है महिलाओं का सिक्का, जानिए किस मामले में


नई दिल्ली: बिहार को इनकम के मामले में पिछड़ा राज्य माना जाता है लेकिन एक मामले में यह कई राज्यों पर भारी है। नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे (National Family Health Survey) की एक रिपोर्ट के मुताबिक बिहार की महिलाएं पति से अधिक कमाई के मामले में कई दूसरे राज्यों से आगे है। इनमें उत्तर प्रदेश, दिल्ली, ओडिशा, यूपी और झारखंड की महिलाएं शामिल हैं। बिहार में 45.6% महिलाएं कमाई के मामले में अपने पति से आगे हैं। इस मामले में बिहार की महिलाएं पड़ोसी राज्यों उत्तर प्रदेश और झारखंड से भी आगे हैं। इतना ही नहीं बिहार की महिलाएं दिल्ली पर भी भारी हैं। अपने और पति के पैसों को कैसे खर्च करना है, इसमें भी बिहार के महिलाओं की तूती बोलती है। 91.3 फीसदी बिहारी महिलाएं यह फैसला करती हैं कि घर के बजट को कैसे चलाना है।

इस सर्वे के मुताबिक झारखंड में 40 फीसदी महिलाओं की कमाई अपने पति से ज्यादा है। इसी तरह ओडिशा में 33.6 फीसदी और दिल्ली में 33.3 फीसदी महिलाओं की कमाई अपने पति से ज्यादा है। घर के बजट को कैसे चलाना है इसमें भी बिहार की महिलाएं कई राज्यों पर भारी हैं। बिहार में 91.3 फीसदी खुद यह तय करती हैं कि उन्हें अपनी कमाई को कैसे खर्च करना है। इसी तरह पति की कमाई को कैसे खर्च करना है, इसका फैसला 79.5 फीसदी महिलाएं करती हैं।

navbharat times

जानते हैं क्या करते हैं कुमार मंगलम बिड़ला के बेटे आर्यमान और बेटी अनन्या? अब कंपनी बोर्ड कर रहे ज्वाइन

कई राज्यों पर भारी बिहार की महिलाएं

दूसरे राज्यों की बात करें तो मध्य प्रदेश में 43 फीसदी महिलाएं कमाई के मामले में अपने पति से आगे हैं। राज्य में 85 फीसदी महिलाएं अपनी कमाई और 74.3 फीसदी महिलाएं अपने पति की कमाई के खर्च का फैसला करती हैं। उत्तर प्रदेश में 40.9 फीसदी महिलाएं कमाई के मामले में अपने पति से आगे हैं लेकिन 85.6 फीसदी महिलाओं को ही अपने हिसाब से अपनी इनकम खर्च करने की आजादी है। पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में 44 फीसदी, पंजाब में 39.7 फीसदी, असम में 39.6 फीसदी, राजस्थान में 37.8 फीसदी, उत्तराखंड में 31.5 फीसदी, सिक्किम में 26.4 फीसदी और उत्तराखंड में 31.5 फीसदी महिलाओं की इनकम अपने पति से ज्यादा है।



Source link