भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी को हुआ प्यार, चेहरे पर दिखा ग्लो, फैंस बोल रहे- हमें बताओ उनका नाम


ऐप पर पढ़ें

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव  रहती हैं। कई बार तो उनके पोस्ट सुर्ख़ियों में रहते हैं। अब जैसे उनका नया पोस्ट ही देख लीजिए। रानी ने दरअसल अपनी नई फोटो शेयर की है। इस फोटो में उनके चेहरे पर काफी ग्लो नजर आ रहा है। रानी ने फ्लोरल ड्रेस पहना है और कैमरे की तरफ देखकर वह पोज दे रही हैं । फोटो शेयर कर रानी ने लिखा, ‘आप अलग ही ग्लो करते हैं जब आप खुश होते हैं।’ इसके बाद इसी फोटो को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर रानी ने लिखा प्यार का ग्लो है। रानी के इन पोस्ट को देखकर तो यही लग रहा है कि शायद वह प्यार में हैं। उनकी लाइफ में कोई खास आ गया है। हालांकि मामला असल में क्या है यह तो खुद रानी हमें बता सकती हैं।

बता दें कि कुछ दिनों पहले रानी अपने दोस्त इकबाल राजा के साथ ट्रिप पर गई थीं। इस दौरान की कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। उन्हें देखकर साफ दिख रहा था कि दोनों के बीच का बॉन्ड काफी गहरा है। दोनों के कई वीडियोज वायरल हुए। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई।

रानी की फिल्म

रानी की प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो वह अब नई भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाली हैं। फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं हुआ है। हालांकि इसमें रानी के साथ प्रेम सिंह लीड रोल में होंगे। फिल्म से दोनों के लुक की फोटो कुछ दिनों पहले सामने आई थी जिसमें प्रेम सिंह, रानी को गले लगाए हुए थे। रानी एक शादीशुदा महिला के रूप में नजर आ रही थीं।

बता दें कि प्रेम सिंह के साथ रानी 3 फिल्में कर रही हैं। रानी ने खुद इस बारे में बताया था। बता दें कि रानी लास्ट साल 2020 में आई फिल्म छोटकी ठकुराइन में नजर आई थीं। इसके बाद रानी की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। वहीं टीवी में वह रेगुलर एक्टिव थीं। वह साल 2022 में टीवी शो द कोर्ट रूम में नजर आई थीं।

रानी का करियर

रानी ने साल 2014 में फिल्म ससुरा बड़ा पैसेवाला से काम करना शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने बंधन टूटे ना, दामाद जी, सीता, दिलजले, फूल बने अंगार, गंगा जमुना सरस्वती, नागिन, रानी नंबर 786, रानी चली ससुराल, शेरनी, रानी बनल ज्वाला, मैं रानी हिम्मतवाली जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।



Source link