देश का सबसे महंगा फ्लैट
बजाज ग्रुप (Bajaj Group) के नीरज बजाज ने देश का सबसे महंगा फ्लैट खरीदा है। इससे पहले वेलस्पन ग्रुप (Welspun Group) के बी. के. गोयनका (B K Goenka) ने मुंबई में ही 240 करोड़ रुपये में पेंटहाउस खरीदा था। अब इससे भी महंगा फ्लैट खरीदकर नीरज बजाज देश के सबसे महंगे फ्लैट के मालिक बन गए हैं। बजाज और मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers) के बीच 18,000 स्क्वायर फीट की फ्लैट की डील हो गई है।
Real Estate Agent Career Option: करें ये कोर्स और बने प्रॉपर्टी डीलर | NBT Life
कौन हैं नीरज बजाज
नीरज बजाज प्रख्यात गांधीवादी उद्योगपति जमनालाल बजाज (Jamnalal Bajaj) के पोते हैं। उनके पिता रामकृष्ण बजाज (Ramkrishna Bajaj) थे। दिवंगत उद्योगपति राहुल बजाज (Rahul Bajaj) उनके चचेरे भाई थे। इस समय वह बजाज ग्रुप के प्रमोटर्स में से एक हैं। नीरज बजाज एशिया के अमीर व्यक्तियों में से एक हैं। उनका जन्म साल 1954 में हुआ था। उनकी शुरुआती शिक्षा कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल में हुई थी। सिडेनहैम कॉलेज ने उन्होंने इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया है। उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल के एमबीए किया है। बजाज समूह की कमान उनके पास है। बजाज ग्रुप के तहत आने वाले स्टेनलेस स्टील प्रोडक्शन कंपनी मुकंद लिमिटेड के चैयरमैन और एमडी नीरज बजाज हैं।
टेनिस प्लेयर हैं नीरज बजाज
नीरज बजाज कारोबार के साथ-साथ खेल के मैदान में भी अपना जलवा दिखाते हैं। वो टेबल टेनिस के चैंपियन खिलाड़ी रह चुके हैं। उन्होंने 4 बार चैंपियनशिप जीती है। सात बार उन्होंने टेबल टेनिस में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। खेल के लिए उन्हें अर्जुन अवार्ड भी मिला है। बजाज समूह में 50 हजार से अधिक कर्मचारी है।